फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Travel in Tejas at the cost of centenary, will run again from 14, Rs 530 reduced chair car fare

शताब्दी के दाम पर तेजस में सफर, 14 से फिर दौड़ेगी, 530 रुपये घटा चेयर कार का किराया

Thu, 28 Jan 2021 10:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Jan 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Travel in Tejas at the cost of centenary, will run again from 14, Rs 530 reduced chair car fare
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस 14 फरवरी से दोबारा लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी। यह सप्ताह में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार व सोमवार को चलेगी। यात्री न मिलने की वजह से इसका संचालन नवंबर में बंद कर दिया गया था। यात्रियों को दोबारा आकर्षित करने के लिए इसके चेयर कार का किराया करीब 530 रुपये कम किया गया है। यह कियारा लगभग शताब्दी के बराबर है।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि तेजस की सभी सुविधाएं पहले की तरह ही रहेंगी। यात्रियों को फेस शील्ड, मास्क, ग्लव्स व सैनिटाइजर भी दिया जाएगा। तेजस जब गत अक्तूबर में शुरू हुई थी तो चेयरकार का किराया करीब 1400 रुपये था। जो बढ़कर 1800 तक पहुंच जाता था। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2500 रुपये था जो डायनेमिक फेयर के चलते तीन हजार तक पहुंच जाता था।
विज्ञापन


अब लखनऊ से दिल्ली का एसी चेयर कार श्रेणी का किराया 870 व कानपुर से 780 रुपये होगा। एसी चेयर कार के 40 प्रतिशत यानी 273 सीटों तक बेस फेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसके बाद डायनेमिक फेयर लगेगा, जो अधिकतम किराए का 30 प्रतिशत तक होगा। चेयरकार का किराया शुक्रवार व सोमवार को 870 जबकि शनिवार व रविवार को 950 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed