फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   trauma centre in pgi on febraury

पीजीआई में फरवरी से शुरू होगा ट्रॉमा सेंटर

Wed, 13 Nov 2013 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 13 Nov 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
trauma centre in pgi on febraury

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (पीजीआई) में फरवरी 2014 से ट्रॉमा सेंटर शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी दे है।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों इलाहाबाद, गोरखपुर, मेरठ और झांसी में और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस पर 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे

जिसमें 125 करोड़ केंद्र और 25 करोड़ रुपये राज्य सरकार खर्च करेगी। इन मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश क्षमता बढ़ाने के साथ नए उपकरण भी खरीदे जाएंगे।

पढ़ें- नए साल में मिलेगा एक और ट्रॉमा सेंटर


उधर, नोएडा बाल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को शुरू करने के लिए पदों का सृजन कर दिया गया है।यह जानकारी मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के बाद दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नोएडा बाल सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा संस्थान की स्थापना के लिए शैक्षणिक संवर्ग के 80,गैर शैक्षणिक संवर्ग के 354 पद सृजित किए गए हैं।

चतुर्थ श्रेणी के 228 पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे।
पीजीआई लखनऊ में 8769.43 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाला ट्रामा सेंटर फरवरी 2014 तक चालू हो जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए निर्धारित नीति के अनुसार शिक्षण संस्थाओं के विस्तार का शासनादेश शीघ्र जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में 100 बेड के अत्याधुनिक सुविधाओं वाला मैटरनिटी सेंटर का निर्माण दो वर्षों में पूरा कराया जाए।

पढ़ें- गोल्डन ऑवर में इलाज न मिलने से दम तोड़ रहे मरीज

क्वीन मैरी चिकित्सालय लखनऊ में 100 बेड के आधुनिक सुविधाओं से युक्त मैटरनिटी सेंटर बनाने के लिए राजकीय निर्माण निगम को पैसा दिया गया है।

कैंसर के इलाज के लिए चकगंजरिया फार्म में 100 एकड़ जमीन पर उच्चस्तरीय कैंसर संस्थान की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सिग्नेचर बिल्डिंग बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed