फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   trauma centre construction work start in jankipuram extension

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में शुरू हुआ ट्रॉमा सेंटर निर्माण, एक साल में होगा तैयार

Mon, 12 Jul 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
trauma centre construction work start in jankipuram extension
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार में भिठौली क्रॉसिंग के पास एलडीए से निशुल्क मिली जमीन पर कार्यदायी संस्था ने रविवार से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। यहां तीन करोड़ की लागत से एक मंजिल का ट्रामा सेंटर बनेगा। कार्यदायी संस्था करीब साल भर के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर बिल्डिंग स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर देगी।
विज्ञापन

जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडेय ने बताया कि विधायक के प्रयास से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू हुआ है। इसके बनने से इलाके की करीब पांच लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग के जेई प्रेमचंद्र ने बताया कि पहले जिस कार्यदायी संस्था को काम सौंपा गया था, उसने नींव तक नहीं खोदी। सालों तक काम रुका रहा। इसके बाद दूसरी संस्था को काम दिया गया है। रविवार से उसने निर्माण कर शुरू कर दिया है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की लागत करीब तीन करोड़ रुपये है। एक साल के अंदर कार्यदायी संस्था को निर्माण पूरा करके बिल्डिंग हैंडओवर करनी होगी। अमर उजाला ने इस ट्रॉमा सेंटर संग अस्पताल के बनने के लिए लगातार मुद्दा उठाया। विवाद समाप्त करा एलडीए से निशुल्क जमीन आवंटन के प्रयास से लेकर निर्माण शुरू कराने में देरी तक में अमर उजाला ने लगातार खबरें प्रकाशित कीं। महासचिव विनय कृष्ण पांडेय का कहना है कि जानकीपुरम विस्तार व जानकीपुरम के अलावा आसपास के स्थानीय निवासी अमर उजाला के प्रयास के लिए विशेष रूप से आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed