फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trauma center to be started in Lokbandhu Hospital

Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में शुरू होगा ट्रॉमा सेंटर

Sun, 22 Feb 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Trauma center to be started in Lokbandhu Hospital
लोकबंधु अस्पताल।
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में सड़क हादसों में घायल मरीजों के लिए आधुनिक ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने 50 बेड वाले इस केंद्र का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पातल 300 बेड की क्षमता का अस्पताल है। ओपीडी में हर दिन करीब डेढ़ से दो हजार मरीज आते हैं। अस्पताल में अभी इमरजेंसी का संचालन हो रहा है। प्रदेश सरकार घायलों की जिंदगी बचाने के लिए ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था को मजबूत बना रही है। इसके तहत लोकबंधु अस्पताल में 50 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। इसमें आईसीयू-वेंटिलेटर की सुविधा होगी। मेजर व माइनर ऑपरेशन थियेटर होंगे। 24 घंटे सीटी स्कैन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा भी होगी। केंद्र की कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम-2025 के तहत मुफ्त इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव में ट्रॉमा सेंटर के लिए दो सुझाव दिए हैं। पहला इमरजेंसी में अपग्रेड किया जा सकता है। भवन से लेकर सुविधाओं तक का विस्तार दिया जा सकता है। वहीं, परिसर में खाली पड़ी भूमि पर ट्रॉमा सेंटर बनाया जा सकता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर के मुताबिक, ट्रॉमा का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शासन से अनुमति मिलते ही ट्रॉमा के निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed