फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transmission lines and towers will be shifted from Kanpur Road onwards

Lucknow News: कानपुर रोड पर चार से शिफ्ट होगी पारेषण लाइन व टावर

Tue, 30 Dec 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Transmission lines and towers will be shifted from Kanpur Road onwards
लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए एनएचएआई ने तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत सिंगरौली-सरोजनीनगर 400 केवी उपकेंद्र की ओवरहेड पारेषण लाइन और टावरों को शिफ्ट करने का काम चार जनवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था पीएनसी के प्रशासनिक अधिकारी अंकुर जैन ने सरोजनीनगर के गौरी क्षेत्र में काम करने के लिए 20 दिन का शटडाउन मांगा है। इस दौरान सिंगरौली पावर हाउस से सरोजनीनगर आने वाली 400 केवी की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि, यूपी ट्रांसमिशन और पावर ग्रिड के अधिकारियों के अनुसार, सिस्टम पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि सरोजनीनगर उपकेंद्र को उन्नाव और कुर्सी रोड उपकेंद्रों से बिजली मिलती रहेगी।
विज्ञापन


यह कार्य पूरी तरह एनएचएआई कराएगा, इसमें यूपी ट्रांसमिशन और पावर ग्रिड की सीधी जिम्मेदारी नहीं होगी। अंकुर जैन ने बताया कि पुराने टावर हटाकर नए टावर लगाने और लाइन शिफ्ट करने का लक्ष्य 15 से 20 दिनों में पूरा करने की उम्मीद है। इसके बाद एक्सप्रेस-वे के इस खंड पर निर्माण कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed