फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transgender sudha took admission in ignou

इग्नू में एडमिशन लेने वाली सुधा देश की पहली ट्रांसजेंडर, नाच-गाना छोड़, करना चाहती है नौकरी

Tue, 18 Jul 2017 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Jul 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
transgender sudha took admission in ignou
सुधा को म‌िला इग्नू में एडम‌िशन
नाच-गाना उसकी मजबूरी है, वह भी आम लोगों की तरह नौकरी करके पैसे कमाना चाहती थी। शायद अब उसकी ये इच्छा भी पूरी हो सके। जी हां सुधा इग्नू में एडमिशन लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर बन गई हैं। 
विज्ञापन

विवि ने किन्नर समुदाय के लिए निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की है। दावा है कि इग्नू इस तरह की योजना शुरू करने वाला देश का पहला विवि बन गया है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाली सुधा इग्नू की पहली स्टूडेंट बन गई है। सुधा ने बताया कि उसने 18 वर्ष पहले बिहार से इंटर उत्तीर्ण किया था। उच्च शिक्षा ग्रहण करने की काफी इच्छा थी लेकिन सामाजिक परिस्थितियों की वजह से आगे की पढ़ाई  नहीं कर पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजी-रोटी की तलाश में सुधा लखनऊ आ गई और किन्नर समुदाय के साथ जुड़कर नाच-गाने के कार्यक्रम के जरिए जीविका चलाने लगी। सुधा ने बताया कि वह मजबूरी में यह सब करती थी 
लेकिन हमेशा उसके मन में आम लोगों की तरह नौकरी करने की इच्छा थी। इसी दौरान वह इग्नू के संपर्क में आई और सोमवार को उसने इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र में स्नातक उपाधि कार्यक्रम (बीपीपी) में अपना नामांकन कराया। 

सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने बताया कि बिजलीपासी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जागरुकता शिविर में सुधा ने नामांकन कराया। यह 6 महीने का कोर्स है। जिसे पूरा करने के बाद सुधा को स्नातक कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। क्योंकि सुधा के इंटर की मार्कशीट व सर्टिफिकेट नहीं था इसलिए उसका बीपीपी में नामांकन कराया गया।


सुधा से प्रेरणा ले रहे हैं अन्य किन्नर
सहायक निदेशक ने बताया कि सुधा बाकी किन्नरों के लिए भी प्रेरणा का श्रोत बन गई है। जागरुकता शिविर में सुधा के साथ कई किन्नरों में भाग लिया था। 

उसने सरकार से भी अपेक्षा की है कि ऐसे समुदाय के लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलने चाहिए। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि इग्नू अब तक बंदियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा था, अब इस सत्र से यह सुविधा ट्रांसजेंडर को भी दी जाएगी। वे 31 जुलाई तक नामांकन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed