फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfer of teachers

नहीं होगा शिक्षकों का मनचाहे जिलों में तबादला

Fri, 04 Jul 2014 02:01 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Jul 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
transfer of teachers

परिषदीय स्कूलों के शिक्षक इस साल मनचाहे जिलों में तबादला नहीं पाएंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में स्थानांतरण नीति संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि मौजूदा समय चार स्तरों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जो 31 अगस्त तक पूरी होगी। इसके बाद ही जिलेवार शिक्षकों के रिक्त पदों के बारे में वास्तविक जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


इसलिए शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की कार्यवाही स्थगित रखना उचित होगा। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इसके अलावा जिले स्तर पर शिक्षकों के समायोजन और पदोन्नति संबंधी नीति का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस संबंध में शीघ्र ही शासनादेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण जरूरी नहीं

transfer of teachers

बेसिक शिक्षा निदेशक ने शासन को भेजे प्रस्ताव में कहा है कि परिषदीय शिक्षकों का काडर जिला स्तर का है तथा अंतरजनपदीय स्थानांतरण वार्षिक व्यवस्था के तहत जरूरी नहीं है।

यह केवल शिक्षकों को सुविधा देने के लिए है। इसलिए बहुत जरूरी होने पर ही बीएसए की सिफारिश पर शिक्षकों को अंतरजनपदीय स्थानांतरण देना उचित होगा।

गौरतलब है कि पहले जारी हुए शासनादेश में शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्‍थानांतरण की बात कही गई थी।

नहीं होगा समायोजन

transfer of teachers

परिषदीय स्कूलों में हर साल शिक्षकों का होने वाला समायोजन भी इस साल नहीं किया जाएगा। शासन को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक मौजूदा समय चार स्तरों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

कमी वाले स्कूलों में डेढ़ माह के अंदर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। ऐसे में शिक्षकों के समायोजन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी केवल उन्हीं स्कूलों के शिक्षकों के समायोजन का प्रस्ताव सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को भेज सकेंगे जहां स्वीकृत संख्या से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। सचिव के अनुमोदन के बाद ऐसे शिक्षकों का समायोजन जरूरत वाले स्कूलों में किया जाएगा।

शिक्षकों की पदोन्नति होगी

transfer of teachers

जिले स्तर पर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति की व्यवस्था है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रस्ताव में कहा है कि पदोन्नति के बाद बीएसए रिक्त होने वाले पदों पर कुछ शिक्षकों का समायोजन कर देते हैं, जबकि कुछ शिक्षकों को पदोन्नति के बाद भी उसी स्कूल में बनाए रखा जाता है।

इससे अक्सर घालमेल की शिकायतें मिलती रहती हैं। इसलिए समायोजन व स्थानांतरण की कार्यवाही करने से पहले प्राइमरी स्कूलों में प्रधानाध्यापक व उच्च प्राइमरी में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक तथा विज्ञान शिक्षक के पदों को पदोन्नति से भरा जाए। बीएसए यह प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर लेंगे।

तबादले में इन्हें प्राथमिकता
जिले स्तर पर होने वाले तबादले में कैंसर, हेपेटाइटिस बी व अन्य गंभीर रोग से पीड़ित शिक्षकों के अलावा सैनिकों की पत्नियों, विधवा, परित्यक्ता शिक्षिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इन शिक्षकों को बंद व एकल स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। पिछड़े क्षेत्रों में पांच साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को इसके बाद स्थानांतरण किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed