{"_id":"5d28b4608ebc3e6cea1760e8","slug":"transfer-of-seven-police-deputy-directors-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सात पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, तनु उपाध्याय को गौतमबुद्ध नगर में किया गया तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः सात पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, तनु उपाध्याय को गौतमबुद्ध नगर में किया गया तैनात
Sat, 13 Jul 2019 12:34 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
पुलिस विभाग में हुए एक मामूली फेरबदल में सात पुलिस उपाधीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में लखनऊ में भी एक डिप्टी एसपी की तैनाती की गई है। इन तबादलों में शामली में तैनात डिप्टी एसपी सुरेंद्र यादव को कानपुर नगर स्थानांतरित किया गया है। उन्हें 1984 में कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए गठित एसआईटी से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय में तैनात तनु उपाध्याय को गौतमबुद्ध नगर में तैनात किया गया है। जबकि लखनऊ में एसटीएफ में तैनाती के दौरान इंस्पेक्टर से डिप्टी एसपी पद पर प्रोन्नत विनय कुमार गौतम को शामली में तैनाती दी गई है। खीरी से प्रदीप सिंह को शामली भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात उपाधीक्षक राकेश कुमार नायक का खीरी तबादला किया गया है। शामली से हरीश चंद्र को लखनऊ में तैनात किया गया है। इसके अलावा लखनऊ में यातायात पुलिस में इंस्पेक्टर से डिप्टी एसपी के पद पर प्रोन्नत हुए अखिलेश कुमार सिंह को वाराणसी में पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज बनाया गया है।
विज्ञापन