फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transfer of male teachers got a shock, only one third of the men got benefits

Lucknow News : पुरुष शिक्षकों की उम्मीद को तबादले में लगा झटका, एक तिहाई ही मिला पुरुषों को लाभ

Tue, 27 Jun 2023 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Jun 2023 12:01 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक से दूसरे जिले के साथ-साथ जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए भी आवेदन लिए थे। इसके लिए काफी संख्या में शिक्षकों ने आवेदन किया है लेकिन अभी उनकी प्रक्रिया नहीं आगे बढ़ी।

विज्ञापन
Transfer of male teachers got a shock, only one third of the men got benefits
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग ने लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे 16,614 शिक्षकों को भले ही तोहफा दिया हो। लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी पुरुष शिक्षकों की उम्मीदों को तबादले में झटका लगा है। कुल तबादलों का एक तिहाई लाभ ही पुरुष शिक्षकों को मिल सकता है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से शिक्षकों के लिए तबादले की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही इसके लिए भारांक भी तय किए गए थे। इसमें पिछली बार की अपेक्षा महिला शिक्षिकाओं का भारांक पांच नंबर से बढ़ाकर 10 कर दिया गया था। वहीं जिले में नियमित सेवावधि शिक्षिका के लिए दो साल व पुरुष शिक्षक के लिए पांच साल होना अनिवार्य था।
विज्ञापन


वहीं जिले में कार्यरत कुल शिक्षकों की तबादले की अधिकतम सीमा भी 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दी गई थी। यही वजह रही कि भारांक जारी होने के बाद से ही पुरुष शिक्षकों को यह डर था कि इस बार भी उनको इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। यही वजह रही कि इन भारांक के आधार पर कुल 16614 में से 12267 महिला शिक्षकों को और मात्र 4347 पुरुष शिक्षकों को लाभ मिला। खास यह कि 2019-20 में भी कुल 21 हजार तबादलों में से 16 हजार महिलाएं व 5000 शिक्षकों को इसका लाभ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परस्पर तबादलों का अभी इंतजार
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक से दूसरे जिले के साथ-साथ जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए भी आवेदन लिए थे। इसके लिए काफी संख्या में शिक्षकों ने आवेदन किया है लेकिन अभी उनकी प्रक्रिया नहीं आगे बढ़ी। वहीं एक से दूसरे जिले के लिए भी परस्पर तबादले की प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन वह नहीं शुरू हुई। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed