{"_id":"59e0c9084f1c1b97678b58b1","slug":"transfer-of-13-pps-officers-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने किए 13 पीपीएस अफसरों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली तैनाती...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने किए 13 पीपीएस अफसरों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली तैनाती...
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Oct 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
demo image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एएसपी रैंक के 13 पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें एएसपी (आपरेशंस) के पद पर मिर्जापुर में तैनात रहे हफीजुर्रहमान को लखनऊ स्थित यातायात निदेशालय में तैनात किया किया गया है।
विज्ञापन
जबकि राजेश भारती को एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से एएसपी पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय गोरखपुर भेजा गया है।
इसी तरह शोएब इकबाल को एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से उप सेनानायक एसडीआरएफ बटालियन लखनऊ, विश्वजीत श्रीवास्तव को उप सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से एएसपी (ग्रामीण) बिजनौर और यहां तैनात दिनेश सिंह को बिजनौर में ही एएसपी (नगर) की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
इसी क्रम में राजधारी चौरसिया को एएसपी (नगर) बिजनौर से उप सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, प्रकाश कुमार को एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से एएसपी (अपराध) गाजियाबाद, कमलेश दीक्षित को एएसपी (नगर) बहराइच से एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ और लाल भरत कु. पाल को एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से एएसपी बांदा बनाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में तैनात रहे अजय कुमार सिंह को एएसपी (आपरेशंस) मिर्जापुर, राजकुमार को एएसपी (पूर्वी) प्रतापगढ़ से उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, राकेश कुमार सिंह को उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी से एएसपी (पूर्वी) प्रतापगढ़ और अजय प्रताप को एएसपी बांदा से एएसपी (नगर) बहराइच के पद पर तैनात किया गया है।