फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transaction with Secretariat Cooperative Bank halted for three month

सचिवालय कोआपरेटिव बैंक में लेन-देन पर तीन महीने रोक और बढ़ी

Fri, 25 Sep 2020 11:03 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 25 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Transaction with Secretariat Cooperative Bank halted for three month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सचिवालय कोआपरेटिव बैंक में लगी रोक तीन महीने और बढ़ा दी गई है। बैंक ने जमा-निकासी पर डेढ़ वर्ष से रोक लगा रखी है। सचिवालय के जमकाकर्तओं में इससे जबर्दस्त नाराजगी है।

विज्ञापन


सचिवालय कोआपरेटिव बैंक में तमाम तरह की शिकायतों की जांच-पड़ताल के बीच आरबीआई ने करीब डेढ़ वर्ष पहले जमा-निकासी पर रोक लगा दी थी। यह समयसीमा समाप्त हो रही थी। आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक नितिन कुमार ने सचिवालय कोआपरेटिव बैंक के सचिव/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर 26 सितंबर 2020 से 25 दिसंबर 2020 तक जमा-निकासी पर लगी रोक बढ़ाए जाने की सूचना दी है। उन्होंने इसकी सूचना जमाकर्ताओं, शेयरधारकों आदि को दिए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र का कहना है कि प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री व आरबीआई गवर्नर से गुहार लगाने के बावजूद बैंक पर रोक नहीं हट सकी है। इससे सचिवालय जमाकर्ताओं की आस एक बार फिर टूट गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बैंक के जमा-निकासी पर लगी रोक हटवाने के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed