{"_id":"65e37dee99a0286aff0ed714","slug":"trains-will-run-at-110-km-speed-raebareli-news-c-101-1-slko1032-111463-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 110 किमी रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 110 किमी रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
Sun, 03 Mar 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। उन्नाव-ऊंचाहार रेलखंड पर 110 किमी की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन होगा। कमजोर स्लीपर और रेल लाइन को बदला जाएगा। इसके लिए पांच करोड़ का बजट पास किया गया है। अगले तीन माह में इस ट्रैक पर ट्रेन हाई स्पीड में चलेंगी। इसे लेकर रेललाइन पर गिट्टी छनाई का काम शुरू हो गया है।
उन्नाव-ऊंचाहार रेलखंड पर ऊंचाहार एक्सप्रेस से चंडीगढ़, कानपुर इंटरसिटी, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर व रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ट्रेन से कानपुर व प्रयागराज तक यात्रा की सुविधा मिलती है। प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक मालगाड़ियों का आवागमन होता है। इस महत्वपूर्ण रेल ट्रैक की स्पीड अभी 75 किमी प्रति घंटा है। ऐेसे में रेल प्रशासन इस ट्रैक पर ट्रेनों को हाईस्पीड देने जा रहा है।
ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन 110 किमी प्रति घंटा करने की योजना बनाई गई है। स्पीड बढ़ाने के लिए रेल लाइन का दुरुस्तीकरण जरूरी है। इसके चलते पांच करोड़ की कार्ययोजना से करीब 112 किमी तक रेल लाइन के क्षतिग्रस्त स्लीपर व कमजोर पटरी बदली जाएंगी।
विज्ञापन
शनिवार से रेल लाइन की गिट्टी छनाई व रेल की पटरी को लगभग तीन इंच ऊंचा करने का काम शुरू हो गया। इस काम में चार मशीनें लगाई गई हैं। सहायक मंडल अभियंता आरके कुशवाहा ने बताया कि रेलखंड पर ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी। स्लीपर बदलने के बाद ट्रायल होगा। इस काम में लगभग पांच करोड़ का खर्च आएगा।