फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP Rajiv Krishna calls for daily monitoring of crimes against women, religious conversions, 'Love Jihad'.

यूपी: गौतस्करी, लव-जेहाद पर सरकार का कठोर रुख, बनाया जाएगा विशेष तंत्र; डीजीपी ने जारी किए निर्देश

Tue, 25 Aug 2026 08:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 25 Aug 2026 08:52 PM IST
सार

यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक को संबोधित किया और अफसरों से महिला अपराधों को लेकर विशेष तंत्र स्थापित करने का निर्देश दिया।
 

विज्ञापन
DGP Rajiv Krishna calls for daily monitoring of crimes against women, religious conversions, 'Love Jihad'.
यूपी डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बैठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी राजीव कृष्ण ने महिला संबंधी अपराध, धर्म परिवर्तन, लव जिहाद, गोहत्या, गो-तस्करी, लूट, डकैती, छिनैती, छेड़खानी आदि अपराधों की रोजाना निगरानी के लिए जिला, रेंज और जोन स्तर पर विशेष तंत्र स्थापित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने ऐसे मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को भी कहा। वह मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पुलिस मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी पुलिस कमिश्नर, एडीजी जोन, आईजी रेंज, जिलों के कप्तान और सीओ मौजूद थे।

विज्ञापन


डीजीपी ने आगामी त्योहारों, अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता, यक्ष एप, लंबित विवेचनाओं और मिशन शक्ति केंद्र की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रदेश में अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी ढंग से लागू करना है लिहाजा प्राथमिकता वाले अपराधों और संवेदनशील विषयों पर निरंतर सतर्कता, समीक्षा, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी जवाबदेही हो। फर्जी और भ्रामक समाचारों के प्रति भी जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के साथ उनके संज्ञान में आते ही तत्काल सत्यापन और सही पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं फर्जी, भ्रामक या विकृत सामग्री को नियमानुसार हटाने और ऐसी सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट, पर अस्पतालों में जांच के इंतजाम तक नहीं; पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट: युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव, एमबीबीएस इंटर्न्स का भत्ता बढ़ा


त्योहारों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था
रक्षाबंधन और बारावफात पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने को कहा गया। महिलाओं और आमजन के आवागमन में वृद्धि के कारण बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर एंटी-रोमियो स्क्वाड सक्रिय रहेगा। प्रमुख मार्गों, राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर गश्त तथा पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। 

स्टंटबाजी और तेज वाहन चलाने की रोकथाम होगी। वहीं 60 और 90 दिवस में निस्तारित होने वाली विवेचनाओं की निगरानी हेतु केस डायरी मॉनीटरिंग डैशबोर्ड पोर्टल की समीक्षा के दौरान उत्कृष्ट पर्यवेक्षण करने वाले नौ सीओ को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की। इनमें हाथरस के हिमांशु माथुर, कासगंज के अमित कुमार, बलिया के जयशंकर मिश्र, सिद्धार्थनगर के सुबेन्दु सिंह, प्रतापगढ़ के आशुतोष मिश्रा व प्रदीप सिंह, सोनभद्र के रणधीर कुमार मिश्र, नोएडा की दीक्षा सिंह, अयोध्या के श्रीयश त्रिपाठी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed