{"_id":"5b5f768c4f1c1b6f668b65df","slug":"trains-schedule-effected-because-of-a-pit-near-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहालगढ़ के पास पुल धंसा, ट्रेनों का संचालन रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहालगढ़ के पास पुल धंसा, ट्रेनों का संचालन रोका गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
तेज बारिश की वजह से लखनऊ के वाराणसी वाया सुल्तानपुर रूट पर निहालगढ़ के निकट देर रात रेलवे के पुल के नीचे मिट्टी धंस गई है। इसकी वजह से रूट पर ट्रेनों का संचालन रोका गया है।
विज्ञापन
निहालगढ़ के हैदरगढ़-त्रिवेदीगंज स्टेशनों के बीच स्थित इस पुल के नीचे मिट्टी धंसने से गहरा गड्ढा हो गया है। यह गड्ढा ट्रैक व स्लीपरों के बीच है।
पुल संख्या 493 पर बनी इस स्थिति को देखते हुए एहतियातन रेल ट्रैफिक रोक दिया गया है।
लखनऊ से डीआरएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रवाना हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार वाराणसी और लखनऊ के बीच की ट्रेनों को रास्ते में ही फिलहाल रोका गया है।
विज्ञापन