फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trains crowded with people returning from Chhath

Lucknow News: छठ मनाकर लौटने वालों से ट्रेनें खचाखच

Wed, 29 Oct 2025 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Trains crowded with people returning from Chhath
लखनऊ। दिवाली और छठ मनाकर बिहार से दूसरे प्रदेशों को काम पर लौटने वाले से ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। इस कारण दिल्ली, पंजाब और मुंबई की ट्रेनों में एक नवंबर तक सीटें नहीं हैं। ऐसे में लोग जनरल कोचों में भारी भीड़ के बीच सफर करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

बिहार के अलावा कोलकाता से आने वाली ट्रेनों भी फुल हैं। कोलकाता और पटना की ओर से दिल्ली जाने वाली पटना-आनंद विहार, दरभंगा-दिल्ली, महानंदा, फरक्का, सीमांचल, नार्थईस्ट, पटना-निजामुद्दीन, वंदे भारत, श्रमजीवी एक्सप्रेस में 29 अक्तूबर तक तत्काल कोटे के टिकट नहीं हैं। एक नवंबर तक किसी ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं है।
विज्ञापन


कोलकाता, पटना, दरभंगा से पंजाब जाने वाली ट्रेनों में भी 29 तक तत्काल में सीटें नहीं हैं। दरभंगा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल, बरौनी-नई दिल्ली पूजा स्पेशल, मानसी-नई दिल्ली पूजा स्पेशल और अमृत भारत एक्सप्रेस में मंगलवार को 50 वेटिंग रही। छपरा -दिल्ली रूट पर दरभंगा-नई दिल्ली, बिहार संपर्क क्रांति, अवध-असम में 30 अक्तूबर तक तत्काल में टिकट नहीं है। लिच्छवी, किशनगंज, वैशाली, गरीबरथ एक्सप्रेस में भी यही हाल है। जो ट्रेनों आ रही हैं उनके जनरल कोचों में भारी भीड़ है। यात्री गेट पर खड़े होकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




टिकट वापसी पर नहीं मिला पूरा पैसा

यात्री अंबुज गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर रेलवे को लिखा कि गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल तक का उनका टिकट पूजा स्पेशल 01080 से था। ट्रेन चार घंटा से अधिक लेट होने के कारण उन्होंने रिफंड किया, लेकिन 1819 रुपये के टिकट के एवज में 895 रुपये ही मिले। गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस के यात्री अरुण त्रिपाठी ने भीड़ का जिक्र करते हुए पोस्ट किया कि वॉशरूम चोक है। उसकी गंदगी फर्श पर फैली है। उनके कोच बी-14 के आसपास के डिब्बों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed