फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trains are delayed in the heat, passengers are suffering, AC cooling is not working.

Lucknow News: गर्मी में ट्रेनें लेट, यात्री बेहाल, एसी कूलिंग ठप

Sat, 23 May 2026 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Trains are delayed in the heat, passengers are suffering, AC cooling is not working.
ट्रेन की सामान्य बोगियों में गर्मी से परेशान यात्री।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन

लखनऊ। भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों का सफर मुहाल हो गया है। तपती बोगियों से यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। आरक्षित बोगियों में एसी कूलिंग ठप होने की शिकायतें नहीं थम रही हैं। हद यह है कि शिकायतों के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है।

ताजा मामला ट्रेन संख्या 14009 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस का है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग सात घंटे की देरी से चली जिससे पूरे रास्ते यात्री परेशान होते रहे। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों तक स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रही है। रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर निशुल्क ठंडे पानी और बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को सर्वाधिक दिक्कत हो रही है। परेशान यात्रियों और उनके परिजनों ने सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से रेल प्रशासन से गुहार लगाई है कि चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अन्य ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जाए।
विज्ञापन

इन ट्रेनों ने भी किया परेशान

05634 स्पेशल ट्रेन छह घंटे देरी की शिकार हुई। यह ट्रेन गोरखपुर से ही देरी से रवाना हुई जिससे पूरे रूट पर यात्री परेशान होते रहे। 15621 कामाख्या आनंदविहार एक्सप्रेस भी सात घंटे देरी की शिकार हुई। 15017 काशी एक्सप्रेस में सफाई नहीं होने से यात्रियों को असुविधाएं हुईं। ऐसे ही 01080 गोरखपुर मुंबई स्पेशल की थर्ड एसी बोगी में सफर करने वाले मुसाफिरों ने एसी कूलिंग ठप होने की शिकायत की। यात्रियों का कहना था कि पूरे रूट एसी ने काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की सामान्य बोगियों में गर्मी से परेशान यात्री। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed