फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   training of dealers and RTO employees started for registration of commercial vehicles

व्यावसायिक वाहनों का 18 और जिलों के डीलर पॉइंट पर होगा पंजीयन, आरटीओ कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू

Fri, 31 Jul 2020 12:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 Jul 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
training of dealers and RTO employees started for registration of commercial vehicles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के 18 और जिलों में डीलर पॉइंट पर व्यावसायिक वाहनों का पंजीयन होगा। राजधानी लखनऊ में यह प्रयोग सफल होने पर अब इसकी तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिले के डीलर और आरटीओ कर्मियों को ट्रेनिंग देने का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन

 

परिवहन विभाग के एडिशनल कमिशनर (आईटी) विनय कुमार सिंह ने बताया कि 18 जिलों में कानपुर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, बांदा, सहारनपुर, गाजियाबाद, आगरा, झांसी, मेरठ, प्रयागराज, आजमगढ़, बस्ती, गोंडा, बरेली, बिजनौर, अलीगढ़, मिर्जापुर और वाराणसी शामिल है।

विज्ञापन


इन जिलों के दो-दो डीलरों को एनआईसी की टीम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ट्रेनिंग दी। अब संभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी कि डीलर पॉइंट पर व्यवसायिक वाहनों का पंजीयन कैसे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरटीओ में घटेगी वाहन मालिकों की भीड़  

एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि अब तक डीलर पॉइंट पर सिर्फ घरेलू वाहनों का पंजीकरण हो रहा था। लखनऊ में ट्रायल के तौर पर व्यवसायिक वाहनों का पंजीकरण डीलर पॉइंट पर शुरू किया गया था। इससे व्यवसायिक वाहन खरीदने वाले लोगों को भौतिक सत्यापन कराने के लिए आरटीओ जाना नहीं पड़ रहा है। नतीजतन इस व्यवस्था से आरटीओ में लोगों की भीड़ कम हो गई है। इसी तरह नई व्यवस्था से अन्य आरटीओ में भी वाहन मालिकों की भीड़ घटेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed