{"_id":"692223505d8574da5903b20f","slug":"training-is-being-done-to-make-the-village-prosperous-without-the-head-lucknow-news-c-13-knp1002-1483534-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना प्रधान गांव को समृद्ध करने की हो रही ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना प्रधान गांव को समृद्ध करने की हो रही ट्रेनिंग
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में खाली पड़ीं प्रधानों की कुर्सियां।
लखनऊ। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के तौर-तरीकों की जानकारी देने के लिए प्रधानों और सचिवों के लिए आयोजित प्रशिक्षण महज औपचारिकता बन कर रह गया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में 20 ग्राम पंचायतों के प्रधानों में से एक-दो को छोड़कर कोई प्रधान पहुंचा ही नहीं। लिहाजा पंचायत निदेशालय से आए प्रशिक्षकों ने सिर्फ पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
विकास भवन स्थित चिनहट विकासखंड कार्यालय में शनिवार को चार विकासखंडों सरोजनीनगर, बीकेटी, चिनहट और गोसाईंगंज की पांच-पांच ग्राम पंचायतों के सचिवों व प्रधानों को दो दिवसीय अनावासीय ट्रेनिंग देने का कार्यक्रम तय हुआ था। डीपीआरओ ने आवश्यक रूप से ट्रेनिंग में पहुंचने का आदेश भी जारी किया था, लेकिन प्रशिक्षण में संबंधित गांवों के प्रधानों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
विकासखंड चिनहट की ग्राम पंचायत सैरपुर की सचिव आस्था मिश्रा तो पहुंचीं, लेकिन ग्राम प्रधान शिव कुमार रावत नहीं आए। सचिव ने बताया कि दो दिनों से प्रधान का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इससे वह ट्रेनिंग में नहीं आ सके। सरोजनीनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत बीबीपुर के प्रधान दीनानाथ एडवोकेट ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में एक युवक का निधन हो गया था। लिहाजा दोनों दिन प्रशिक्षण में नहीं जा सके। हालांकि, उनकी ग्राम पंचायत की सचिव अंशिका मौर्या प्रशिक्षण में जरूर पहुंचीं। कमोवेश यही स्थिति चयनित चार विकास खंडों के सभी 20 गांवों की रही। इससे प्रशिक्षण के दौरान सभागार में अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।
विज्ञापन
इन गांवों के प्रधान-सचिव को ट्रेनिंग में लेना था भाग
विकासखंड सरोजनीनगर : बेहटा, अंधपुर देव, बीबीपुर, प्यारेपुर, सराय सहजादी।
विकासखंड बीकेटी : अस्ती, अतरौरा, चांदपुर खानीपुर, भगौतीपुर, मवई कलां।
विकास खंड चिनहट : सैरपुर, फर्रुखाबाद, पपनामऊ, देवरिया, धोबैला।
विकास खंड गोसाईगंज : बहरौली, मलूकपुर, बेगरियामऊ, चुरहिया, इचवलिया पहास।
-- -चयनित सभी 20 ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिवों को प्रशिक्षण में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे। वे जरूर आए होंगे। प्रशिक्षण करा रहे मंडलस्तरीय कार्यालय से भी प्रधानों के नहीं आने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसे दिखवाएंगे।
- जीतेंद्र गोंड, जिला पंचायतराज अधिकारी