फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trained teachers to get certificate.

खत्म होगा प्रशिक्षु शिक्षकों का इंतजार, मिलेंगे प्रमाण पत्र

Fri, 02 Oct 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
Trained teachers to get certificate.

प्रशिक्षु शिक्षकों को 6 अक्तूबर से डायटों पर परीक्षा पास करने का प्रमाण पत्र मिलने लगेगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी सोमवार को प्रदेश के सभी डायटों पर प्रमाण पत्र उपलब्ध करा देगा।

विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों को सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राइमरी स्कूलों में टीईटी मेरिट के आधार पर प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा प्रदेश के 130 केंद्रों पर 24 व 25 अगस्त को आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 43,139 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 21 सितंबर को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।

जारी किए जा चुके हैं निर्देश

Trained teachers to get certificate.

इसके मुताबिक 43,077 पास हुए हैं और 31 फेल व 31 का रिजल्ट अपूर्ण है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डिंपल वर्मा ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव को बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिया था कि परीक्षा पास करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों का जल्द प्रमाण पत्र बांट दिए जाएं। इसके आधार पर उन्हें सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

प्रशिक्षु शिक्षक उसी स्कूलों में पाएंगे तैनाती
प्रशिक्षु शिक्षकों को उसी स्कूलों में बतौर सहायक अध्यापक तैनाती दी जाएगी, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। बेसिक शिक्षा निदेशालय इस संबंध में जल्द ही बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करने वाला है।

निदेशालय का मानना है कि प्रशिक्षण पाने वाले स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों को तैनाती मिलने से किसी तरह का कोई झंझट नहीं होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को केवल नियुक्ति पत्र ही जारी करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed