फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Train trial at 121 kmph on Alamnagar-Roza section

Lucknow News: आलमनगर-रोजा रेलखंड पर 121 किमी की रफ्तार से ट्रेन का ट्रायल

Sat, 14 Feb 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Train trial at 121 kmph on Alamnagar-Roza section
निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के जीएम।
लखनऊ। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को मुरादाबाद मंडल के तहत आने वाले आलमनगर-रोजा रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान 121 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का स्पीड ट्रायल हुआ।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि महाप्रबंधक ने आलमनगर से काकोरी, मलिहाबाद, संडीला, बालामऊ, हरदोई और रोजा सहित विभिन्न स्टेशनों, यार्डों और रेल कॉलोनियों का जायजा भी लिया। उन्होंने काकोरी स्टेशन पर शहीद पार्क का उद्घाटन किया। स्वतंत्रता आंदोलन में काकोरी स्टेशन के ऐतिहासिक योगदान को याद कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बालामऊ में उन्होंने नई क्रू लॉबी, स्वास्थ्य इकाई, रनिंग रूम, लेवल क्रॉसिंग, ब्रिजों और ट्रैक कर्व का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने चारबाग रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि महाप्रबंधक ने परियोजना की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं कार्य की समयबद्धता की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान दें। चारबाग स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत 420.7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 30 सितंबर तक निर्माण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान डीआरएम सुनील कुमार वर्मा, रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण की चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर पावस यादव व डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।

निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के जीएम।

निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के जीएम।

निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के जीएम।

निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के जीएम।

निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के जीएम।

निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के जीएम।

निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के जीएम।

निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के जीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed