फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train travel by mla

माननीयों की ट्रेन यात्राओं की होगी जांच

Fri, 20 Sep 2013 12:52 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 20 Sep 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
train travel by mla

संसद में जनता की आवाज उठाने वाले सांसद अपने संसदीय क्षेत्र से दिल्ली तक कितनी दौड़ लगाते हैं, इसके आधार पर ही उनका वेतन और भत्ता बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


सांसदों की ट्रेन यात्रा से उनके खर्च का आकलन किया जाएगा।

स्वयं यात्रा न करने पर किन सांसदों के लेटर हेड पर अन्य लोगों को एचओ कोटा से सबसे अधिक सीटें दी गई हैं, इन सबकी पड़ताल के लिए संयुक्त संसदीय समिति लखनऊ आ रही है।
विज्ञापन


समिति यहां दो दिन तक सांसदों के यात्रा संबंधी ब्यौरे की जांच करेगी। गुरुवार को रेल मंत्रालय से आदेश मिलते ही मंडल प्रशासन ने सांसदों के तीन माह के सफर की रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त संसदीय समिति उत्तर रेलवे के लखनऊ के अलावा मुरादाबाद, अम्बाला, फिरोजपुर और दिल्ली मंडलों से भी सांसदों के बीते तीन माह की रेल यात्रा का ब्यौरा एकत्र करेगी।

उत्तर रेलवे के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को अपने जोन के सभी पांच रेल मंडलों से आने वाले सांसदों की रिपोर्ट मुख्यालय के माध्यम से रेलवे बोर्ड को भेजनी होगी।

इसके अलावा रिपोर्ट की एक प्रति 26  सितंबर को लखनऊ पहुंचने वाली संयुक्त संसदीय समिति को सौंपी जाएगी। वाणिज्य अनुभाग के कई जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी देर शाम तक सांसदों की यात्रा से जुड़ी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे।

सामने आएगा खेल
सांसदों की ट्रेन यात्रा की रिपोर्ट भले ही उनके वेतन और भत्ते के निर्धारण के लिए तैयार की जा रही है लेकिन, इसमें सांसद कोटे के खेल का सच भी सामने आएगा।


रेल मंत्रालय से मिले आदेश के अनुसार मंडल प्रशासन को एक ऐसी सूची भी तैयार करनी होगी जिसमें सांसद स्वयं न जाकर किसी दूसरे को अपने कोटे से सीटें दिलवाते हैं या फिर कोटे से सीटें हासिल करने के बाद यात्रा नहीं करते।

गर्मी की छुट्टियां और भीड़भाड़ के समय सांसदों के लेटर हेड से सीटें हथियाने का खेल बड़े पैमाने पर होता है। कई सांसद तीन से चार ट्रेनों में अपने नाम से सीटें बुक कराने के बाद भी यात्रा नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed