Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Train tickets on Chhath: Vacant seats can be found in these trains, crowd of railway passengers gathered for D

छठ पर ट्रेन टिकट: इन ट्रेनों में मिल सकती हैं खाली सीटें, दिवाली वापसी के लिए उमड़ी रेलयात्रियों की भीड़

Tue, 05 Nov 2024 07:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 05 Nov 2024 07:00 AM IST
सार

Train tickets on Chhath: दिवाली के बाद अब छठ के लिए टिकट की मारामारी शुरू हो गई है। रेल विभाग ने कुछ विशेष ट्रेन चलाकर इस बात की कोशिश की है कि अधिक से अधिक लोगों को कन्फर्म टिकट मिल जाए। 
 

विज्ञापन
Train tickets on Chhath: Vacant seats can be found in these trains, crowd of railway passengers gathered for D
छठ पर ट्रेन यात्रा। - फोटो : छठ पर ट्रेन यात्रा।

विस्तार

छठ पर्व पर यूपी, बिहार से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे से होकर 243 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पांच नवंबर को 05737 गोमती नगर-कटिहार, गोमती नगर से सुबह 09.30 बजे, 05325 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर से रात 9:15 बजे चलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त छह, सात, आठ व नौ नवम्बर को 02270 लखनऊ-छपरा में, 12 नवंबर को 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं में, 19 को 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं में, 20 को 04043 गोरखपुर आनन्द विहार टर्मिनल में, 10 को 05023 गोरखपुर-आनन्दविहार टर्मिनल में, 17 को 05023 गोरखपुर-आनन्द विहार में, छह को 05097 टनकपुर दौराई में, 11 को 05097 टनकपुर-दौराई में, 13 को चलने वाली 05097 टनकपुर दौराई में, सात को 05301 मऊ आनन्दविहार में तथा 14 को 05301 मऊ आनन्दविहार टर्मिनल में सीटें खाली हैं, जिन पर टिकट बुक कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन


वापसी के लिए उमड़ी रेलयात्रियों की भीड़
 दीपावली व भैया दूज मनाने के बाद दिल्ली, मुंबई लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। छठ के लिए भी लोग पूर्वांचल के जिलों व बिहार को जा रहे हैं। इससे ट्रेनों में भीड़ है। सोमवार रात करीब नौ बजे से ही लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को पकड़ने के लिए यात्रियों की भी चारबाग पहुंचने लगे। इससे पूर्व लखनऊ जंक्शन पर पुष्पक एक्सप्रेस के लिए यात्रियों की भीड़ रही। साढ़े नौ बजे तक चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर गाड़ियों और यात्रियों की भीड़ से जाम जैसी स्थिति बन गई। देर रात चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध कमता बस अड्डे पर भी यात्रियों की भीड़ दिखी। रोडवेज ने पहले से ही अतिरिक्त बसों को बैकअप में रखा हुआ है।
विज्ञापन


डग्गामारी बढ़ी
रोडवेज बसों और ट्रेनों में जगह नहीं मिलने का फायदा डग्गामार वाहन संचालकों को हो रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसे महत्वपूर्ण रूट पर चार पहिया से लेकर 52 सीटर बसें तक डग्गामारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के यात्री

 दीपावली व भाई दूज के बाद वापसी कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने दिल्ली के लिए गाड़ी संख्या 04258 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई। इसमें स्लीपर, थर्ड एसी इकॉनमी, थर्ड एसी, सेकेंड एसी व फर्स्ट एसी की बोगियां लगाई गईं थीं। ट्रेन रविवार को चारबाग से रात 11 बजे रवाना होनी थी, पर 4ः28 घंटे की देरी से सुबह 3:28 बजे चली। इस पर यात्रियों ने हंगामा किया। उन्हें जैसे-तैसे समझाकर शांत कराया गया।

इधर कोहरे से बिगड़ी ट्रेनों की चाल
कोहरे के चलते सोमवार को 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 40 मिनट, 09451 भागलपुर स्पेशल छह घंटे, 14674 शहीद एक्सप्रेस दो घंटे, 22921 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस एक घंटे, 12419 लखनऊ दिल्ली गोमती एक्सप्रेस एक घंटे, 12203 गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधा घंटे, 12420 दिल्ली लखनऊ गोमती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed