फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Train stoppage at Lal Gopalganj will provide convenience

Lucknow News: लाल गोपालगंज में ट्रेन के ठहराव से मिलेगी सुविधा

Thu, 22 Feb 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 22 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Train stoppage at Lal Gopalganj will provide convenience
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज रेल खंड पर ऊंचाहार के निकट स्थित प्रतापगढ़ जिले के लाल गोपालगंज स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। इससे कस्बावासियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने पर लाल गोपालगंज स्टेशन पर फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोको पायलटों का स्वागत किया। हरी झंडी दिखा कर ट्रेन रवाना किया।
विज्ञापन

लखनऊ और प्रयागराज के बीच इंटरसिटी ट्रेन दौड़ती है। यह ट्रेन सुबह प्रयागराज जाती है और शाम को लौटती है। अभी तक इस ट्रेन का ठहराव रास्ते में निगोहां, बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, लक्ष्मनपुर, ऊंचाहार एवं कुंडा स्टेशनों पर होता था। अब दोनों दिशाओं से चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव लाल गोपालगंज स्टेशन पर भी शुरू हो गया है। रेलवे के इस फैसले का ऊंचाहार के यात्रियों ने भी स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों को सुविधाएं देने के उद्देश्य से लाल गोपालगंज में ट्रेन का ठहराव शुरू किया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से दौड़ने पर रोजाना लाल गोपालगंज स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed