{"_id":"5fce8c7f8ebc3ecfce53b70e","slug":"train-of-prayagraj-and-varanasi-come-back-to-track-soon-lko-city-news-lko553714523","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पटरी पर लौटेंगी वाराणसी समेत इस रूट की जरूरी ट्रेनें, यहां पढ़ें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी पर लौटेंगी वाराणसी समेत इस रूट की जरूरी ट्रेनें, यहां पढ़ें- पूरी जानकारी
Tue, 08 Dec 2020 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे वाराणसी, प्रयागराज, कोलकाता रूट की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इसके लिए जोनल मुख्यालयों से प्रस्ताव के बाद रेलवे बोर्ड ने इनकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर लखनऊ रूट पर गंगा गोमती, वाराणसी इंटरसिटी, गरीब रथ का संचालन होगा। वहीं, कानपुर प्रयागराज रूट पर लोड अधिक होने से फिलहाल नई ट्रेन चलाने से मना कर दिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाने की अनुमति दी है। ट्रेन सुबह 7 बजे लखनऊ से चलकर रायबरेली, प्रतापगढ़ के रास्ते दोपहर 1:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन रोजाना वाराणसी से शाम 4:15 बजे चलकर रात 10:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। गंगा गोमती एक्सप्रेस लखनऊ से शाम 6:10 बजे चलकर रात 10:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन रोजाना वाराणसी से शाम 4:15 बजे चलकर रात 10:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। गंगा गोमती एक्सप्रेस लखनऊ से शाम 6:10 बजे चलकर रात 10:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
- फोटो : amar ujala
वापसी में ट्रेन सुबह 5:40 बजे प्रयागराज से चलकर 10:10 बजे लखनऊ आएगी। वहीं, पद्मावत एक्सप्रेस के नंबर वाली ट्रेन को वाराणसी-आनंद विहार के बीच चलाने की तैयारी है। ट्रेन 04207 स्पेशल वाराणसी से मंगलवार, गुरुवार व रविवार को शाम 7:30 बजे चलकर रात 1 बजे लखनऊ होकर अगली 9:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Shutterstock
वापसी में ट्रेन 04208 आनंद विहार-वाराणसी स्पेशल बुध, शुक्रवार व सोमवार को आनंद विहार से शाम 6:15 बजे चलकर रात 2:25 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 8:05 लखनऊ पहुंचेगी।
वहीं, स्पेशल ट्रेन 02412 आनंदविहार से शाम 4:45 बजे चलकर रात 11:10 बजे लखनऊ होते हुए नाहरलगुन जायेगी।
वहीं, स्पेशल ट्रेन 02412 आनंदविहार से शाम 4:45 बजे चलकर रात 11:10 बजे लखनऊ होते हुए नाहरलगुन जायेगी।
विज्ञापन
- फोटो : Social media
ऐसे ही ट्रेन 02411 नाहरलगुन से रात 9:50 बजे चलकर लखनऊ तीसरे दिन सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 11:30 बजे आनंदविहार पहुंचेगी।आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए गरीब रथ को नए नंबर 02211 और 02212 से चलाने की तैयारी है। जोनल रेलवे को फिजिबिलिटी रिपोर्ट के बाद ट्रेनों का नोटिफिकेशन जारी होगा।