{"_id":"5d28e60f8ebc3e6cf4708cf9","slug":"train-lucknow-news-lko470373617","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 से जबलपुर, नौ अगस्त को मुंबई स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 से जबलपुर, नौ अगस्त को मुंबई स्पेशल
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने जबलपुर से हरिद्वार व गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जबलपुर स्पेशल 17 जुलाई को चलेगी, जबकि मुंबई स्पेशल नौ अगस्त को चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुंबई से गोरखपुर जाने वाली 02009 मुंबई- गोरखपुर स्पेशल नौ अगस्त को सुबह 5.10 बजे मुंबई से चलेगी। ट्रेन कानपुर के रास्ते होते हुए अगले दिन चारबाग स्टेशन पर सुबह 6.50 बजे पहुंच जाएगी। वहां से रवाना होकर ट्रेन दोपहर 12.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। जबकि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन 02010 दस अगस्त को गोरखपुर से दोपहर 2.40 बजे रवाना होगी और बाराबंकी होते हुए रात 8.05 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां से दूसरे दिन सुबह 5.10 बजे मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल के चार, स्लीपर के 13, थर्ड एसी के चार, सेकंड एसी का एक कोच लगेगा।
सीपीआरओ ने बताया कि 17 जुलाई से 25 दिसंबर तक जबलपुर हरिद्वार स्पेशल 01701 प्रत्येक बुधवार को जबलपुर से दोपहर सवा तीन बजे चलेगी और कानपुर के रास्ते अगली सुबह 3.40 बजे ऐशबाग पहुंचेगी, जहां से ट्रेन हरिद्वार जाएगी। वापसी में हरिद्वार से जबलपुर के लिए ट्रेन 01702 प्रत्येक गुरुवार को 18 जुलाई से 26 दिसंबर तक चलेगी। ट्रेन हरिद्वार से दोपहर सवा दो बजे चलेगी और रात 1.50 बजे ऐशबाग पहुंचेगी, जहां से चलकर दोपहर 12.25 बजे जबलपुर पहुंच जाएगी। ट्रेन में जनरल के चार, स्लीपर के सात, थर्ड एसी के चार, सेकंड एसी का एक सहित कुल 18 बोगियां होंगी।
विज्ञापन
अब 21 तक निरस्त रहेगी गोमती एक्सप्रेस
लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन गोमती एक्सप्रेस का कैंसिलेशन फिर बढ़ा दिया गया है। अब यह 21 जुलाई तक निरस्त रहेगी, जबकि पहले इसे 17 तक रद्द किया गया था। चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। इस कारण गोमती सहित कई ट्रेनों को निरस्त किया गया था। उत्तर रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली मंडल के तिलक ब्रिज स्टेशन पर मरम्मत होने से गोमती का निरस्तीकरण और बढ़ा दिया गया है।
ये ट्रेनें बहाल
चारबाग रेलवे स्टेशन पर वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत कार्य के चलते शहीद एक्सप्रेस व मुजफ्फरपुर पोरबंदर एक्सप्रेस को निरस्त किया गया था, रेलवे ने उन्हें अब बहाल कर दिया है। ट्रेनें अब अपने रूट से चलेंगी। सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 14673-74 अमृतसर जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 19269-70 पोरबंदर मुजफ्फरपुर पोरबंदर एक्सप्रेस बहाल कर दी गई हैं।
कल लखनऊ से बरेली नहीं जाएगी बरेली एक्सप्रेस
मेंटेनेंस वर्क के चलते वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस व कुंभ एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 14 जुलाई को वाराणसी से लखनऊ होते हुए बरेली जाने वाली 14235/36 वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस लखनऊ से बरेली के बीच निरस्त रहेगी। यह ट्रेन लखनऊ में टर्मिनेट होगी और यहीं से वापस वाराणसी रवाना हो जाएगी। ऐसे ही रविवार को 12369 हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस को रास्ते में आधा घंटे और 15211 जननायक एक्सप्रेस को रास्ते में 2.40 घंटे रोककर संचालित किया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के काकोरी-शाहजहांपुर व हापुड़-रोजा स्टेशनों पर होना है।
आज रात बंद रहेगी रेलवे की पूछताछ सेवा
तकनीकी कमियां दूर करने के लिए दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के अपग्रेडेशन के काम के चलते शनिवार रात करीब साढ़े चार घंटे तक रेलवे की पूछताछ सेवा बंद रहेगी। सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह 4.35 बजे तक चलेगा। इस दौरान पीआरएस काम नहीं करेगा। इससे पैसेंजरों को पूछताछ सेवा का लाभ नहीं मिल सकेगा। 139 रेलवे हेल्पलाइन सेवा भी ठप रहेगी। हालांकि, विभागीय वेबसाइट से जानकारियां मिल सकेंगी।