फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Train journey is not easy even after Diwali.

रेल समाचार : दीपावली बाद आसान नहीं लखनऊ से दिल्ली-मुंबई का सफर, जानें- कितनी है वेटिंग

Tue, 07 Nov 2023 03:05 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Nov 2023 03:05 PM IST
सार

लखनऊ से दिल्ली और मुंबई के लिए कन्फर्म सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। दीपावली के बाद भी इन शहरों का सफर आसान नहीं रहने वाला है।

विज्ञापन
Train journey is not easy even after Diwali.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

दीपावली के बाद दिल्ली व मुंबई की वापसी का सफर आसान नहीं होगा। लखनऊ से दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग बढ़नी शुरू हो गई है। दिल्ली रूट की रेग्युलर ट्रेनों में वेटिंग है, हालांकि चेयरकार में सीटें खाली हैं। इन पर बुकिंग कराई जा सकती है।

विज्ञापन


12 नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाना है। दिल्ली व मुंबई से हजारों की तादाद में यात्री लखनऊ आते हैं। त्योहार के बाद वापसी का सिलसिला 13 नवंबर से शुरू होगा। ऐसे में 13, 14, 15 नवंबर को ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी है। मुंबई से लखनऊ आने वाली गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस की स्लीपर में इन तारीखों में वेटिंग क्रमश: 72, 107, 113, थर्ड एसी में सात, 38, 39 पहुंच गई है। ऐसे ही पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में इन तारीखों में वेटिंग क्रमश: 48, 88, 107 व थर्ड एसी में तीन, 16, 38 है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महिला कर्मियों ने देर रात तक किया प्रदर्शन, यूपी 112 ने बयान जारी कर कहा - वेतन दे दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP News: अखिलेश यादव ने डायल 112 की महिला कर्मियों का किया समर्थन, शेयर किया मांग पत्र


गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में इन तारीखों में क्रमश: 33, 36, 48 व थर्ड एसी में छह, नौ, 29 वेटिंग चल रही है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 49, 59, 61, थर्ड एसी में 17, 30, 23 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में 13, 14 व 15 नवंबर को वेटिंग क्रमश: 73, 103, 136 व थर्ड एसी में 15, 23, 34 वेटिंग चल रही है।

नियमित ट्रेनों में वेटिंग, हालांकि चेयरकार खाली
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी 13, 14 व 15 नवंबर को वेटिंग बढ़ने लगी है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में इन तारीखों में क्रमशः 18, 52, 68 वेटिंग है। अयोध्या एक्सप्रेस की स्लीपर में क्रमश: 34, 94, 117, थर्ड एसी में नौ, 24, 43 और लखनऊ मेल की स्लीपर में 56, 115, 171 व थर्ड एसी में 19, 34, 55 वेटिंग है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर में तो 13 को 28, 14 व 15 को रिग्रेट, थर्ड एसी में 12, 29, 40 वेटिंग है। वैशाली, गोरखधाम, पद्मावत आदि ट्रेनों में भी वेटिंग बढ़ने लगी है। दूसरी ओर तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में 389, 189 सीटें खाली हैं।

शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 13 को 106 सीटें खाली हैं। 14 व 15 नवंबर को क्रमश: 70, 116 वेटिंग है, जबकि डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में 14 को 768, 16 को 671 व 17 को 934 सीटें खाली हैं। गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार में एक, 10 व 12 वेटिंग है।

35 दिनों तक प्रभावित रहेगी चंडीगढ़ एक्सप्रेस

उत्तर रेलवे के चंडीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार व पांच पर निर्माण कार्य के चलते सात नवम्बर से 12 दिसंबर तक 35 दिन का ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे लखनऊ जंक्शन से 7 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलने वाली 15011 लखनऊ जं. चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ की जगह अम्बाला कैंट स्टेशन तक जाएगी। ट्रेन अंबाला कैंट से चंडीगढ़ के बीच निरस्त रहेगी। वापसी में चंडीगढ़ से 8 नवंबर से 12 दिसंबर तक 15012 चंडीगढ़ लखनऊ जं. एक्सप्रेस चंडीगढ़ की जगह अंबाला कैंट से ही चलाई जाएगी।

आठ को पहुंचेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलीपुरद्वार जंक्शन से दिल्ली वाया लखनऊ स्पेशल ट्रेन चलाएगा। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि अनारक्षित ट्रेन 05488 सात नवंबर को सुबह आठ बजे अलीपुरद्वार से चलेगी और अगली दोपहर 3.35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर ट्रेन अगली सुबह चार बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 16 कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed