फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trailer-pickup collision in Raebareli: Three people, including an uncle and nephew, died

ट्रेलर-पिकअप में भिड़ंत: चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत, जोरदार टक्कर से पिकअप के परखच्चे उड़े

Tue, 17 Feb 2026 05:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Feb 2026 05:55 PM IST
सार

लालगंज में हुए भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे सहित तीन की मौत हो गई। जोरदार टक्कर से पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसा बदई का पुरवा के पास हुआ।

विज्ञापन
Trailer-pickup collision in Raebareli: Three people, including an uncle and nephew, died
सोमवार देर रात हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के लालगंज के बांदा-टांडा हाईवे पर सोमवार देर रात बदई का पुरवा गांव के पास गिट्टी लदे डंपर और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन डंपर के अगले हिस्से में फंस गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं, ट्रेलर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


हमीरपुर के कबरई से गिट्टी लादकर ट्रेलर बनारस की ओर जा रहा था जबकि पिकअप जौनपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। रात करीब 12:30 बजे बदई का पुरवा के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप ट्रेलर के आगे वाले हिस्से में फंस गया। राहगीरों की सूचना पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया, 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश के कई शहरों में पारा 30 के ऊपर, इन जिलों में बारिश के बाद बदलेगा मौसम; चेतावनी हुई जारी


आसपास के लोगों की मदद से पिकअप सवार दिल्ली के विश्वास नगर संजय अमर कॉलोनी शाहदरा निवासी विपिन (36) पुत्र प्रेमचंद्र, उनके चाचा जौनपुर जिले के कुंवरपुर पवारा निवासी अखिलेश सरोज (45) पुत्र फूलचंद्र और पिकअप चालक बुलंदशहर जिले के मूर्ति बिहार चौक शिकारपुर निवासी रोहित (26) पुत्र जवाहरलाल को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत्य घोषित कर दिया।

वहीं, ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। मृतक विपिन की पिकअप थी। वह चाचा को लेकर दिल्ली जा रहा था। राहगीरों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार तेज थी। अचानक सामने से ट्रेलर आ गया और उसी से जाकर टकरा गई। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक विपिन के चाचा बालचंद्र सरोज की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रेलर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed