फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tragic accident in Barabanki: School bus collides with truck, many children reported dead

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, चार की मौत, 15 जख्मी, सीएम योगी ने जताया शोक

Wed, 03 Apr 2024 12:10 AM IST
रोहित मिश्र संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 03 Apr 2024 12:10 AM IST
सार

बाराबंकी देव क्षेत्र के बिशनपुर इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Tragic accident in Barabanki: School bus collides with truck, many children reported dead
बस में 40 बच्चे सवार थे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी स्कूल के बच्चों को चिड़ियाघर से लेकर लौट रही एक बस बाइक को टक्कर मारने के बाद पलट गई। देवा कोतवाली क्षेत्र में हुए इस हादसे में तीन छात्राएं और बस मालिक के पुत्र की मौत हो गई जबकि छह शिक्षक समेत 15 घायल हो गए।  दुर्घटनाग्रस्त बस में 42 बच्चे सवार थे जिसमें तीन की मृत्यु हुई। दो गंभीर बच्चों को लखनऊ रेफर किया गया है। तीन जिला अस्पताल में भर्ती हैं। 34 बच्चों का सीएचसी देवा में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को सूरतगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय हरक्का से 40 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए एक निजी बस से लखनऊ के चिड़ियाघर ले जाया गया था। बच्चों की देखरेख में छह अध्यापक भी गए थे। शाम करीब साढे़ चार बजे बस बच्चों को लेकर सूरतगंज लौट रही थी। शाम करीब पौने छह बजे देवा फतेहपुर मार्ग सलारपुर गांव के पास आदर्श कॉलेज के सामने बस के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। बस ने बाइक को टक्कर मारी और लहराते हुए सड़क के करीब 60 फिट तक घिसटती चली गई और फिर पलट गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगो ने बच्चों को बस से निकालना शुरू किया और पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बस में सवार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मदरहा गांव की कामिनी (14), हिमांशी (14), शुभी (14) व बस मालिक के पुत्र असंद्रा के सिद्धौर कस्बा निवासी सूफियान (38) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह शिक्षकों समेत 15 अन्य घायल हुए। अजय व प्रदीप को नाजुक हालत में जिला अस्पताल से केजीएमयू रेफर किया गया है। सूचना पर डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।

सीएम ने जताया शोक, घायल बच्चों के समुचित उपचार के निर्देश

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में हुए सड़क हादसे का त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अपने शोक संदेश में सीएम ने कहा कि बाराबंकी में हुई सड़क दुर्घटना में बच्चों का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को घायल बच्चों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायल बच्चों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed