फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffice diversion due to chehallum

पुराने लखनऊ की तरफ जा रहे हैं, तो पढ़े ये खबर

Tue, 24 Dec 2013 01:55 PM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Dec 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
traffice diversion due to chehallum

चेहल्लुम पर आज यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन


शिया समुदाय का जुलूस दोपहर एक बजे नाजिम साहब के इमामबाड़े से शुरू हुआ है। वहीं, सुन्नी समुदाय बादशाहनगर करबला में ताजिया दफनाएगा। डायवर्जन दोपहर 12 बजे से जुलूस खत्म होने तक रहेगा।


इधर से न जाएं
कमला नेहरू क्रॉसिंग से पाटानाला चौकी की ओर यातायात प्रतिबंधित है।

याहियागंज (रकाबगंज) से आने वाला यातायात विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जा रहा है।

नक्खास तिराहे से बाएं टुड़ियागंज की ओर आवागमन बंद है।

ऐशबाग से आने वाले वाहन लाल माधव तिराहे से दाहिने टुड़ियागंज एवं बाएं मिल एरिया और बुलाकी अड्डा की ओर नहीं जा सकते।

लंगड़ा फाटक से आने वाले वाहन जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग से रणजीत सिंह बिल्डिंग हो नहीं जा सकते।

राजाजीपुरम की ओर से आने वाले वाहन मिल एरिया तिराहे से आगे नहीं जा सकते।

तेजीखेड़ा (हरदोई) रेलवे क्रॉसिंग से करबला राजाजीपुरम की ओर वाहन नहीं जा सकते।

विज्ञापन

यहां भी डायवर्जन

महानगर चौराहे से बादशाह नगर की ओर यातायात प्रतिबंधित।

निशातगंज पुल के नीचे से यातायात बादशाह नगर की ओर नहीं जा सकता।

कुकरैल बंधा तिराहे से यातायात बादशाह नगर चौराहे की ओर नहीं जा सकता।

समथर पेट्रोल पंप तिराहे से बादशाह नगर की ओर से यातायात नहीं जा सकता।

लेखराज मार्केट तिराहे से सिटी बसें कुकरैल बंधे की ओर नहीं जा सकतीं।

फैजाबाद रोड से आने वाली रोडवेज बसें और बड़े वाहन बादशाह नगर की ओर नहीं जा सकते।

आईटी चौराहे से फैजाबाद रोड जाने वाली रोडवेज व सिटी बसें निशातगंज/बादशाह नगर की ओर नहीं जा सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed