फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic will remain changed for six months due to construction at Gwari crossing.

Lucknow News: ग्वारी क्राॅसिंग पर निर्माण के चलते छह माह तक बदली रहेगी आवाजाही

Mon, 23 Sep 2024 05:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
Traffic will remain changed for six months due to construction at Gwari crossing.
लखनऊ। ग्वारी क्रॉसिंग पर अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते छह माह ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। आवागमन में यह परिवर्तन 25 सितंबर से लागू होगा और अगले वर्ष 30 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान लोग वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।
विज्ञापन


इन रास्तों से आ-जा सकेंगे वाहन

- पत्रकारपुरम चौराहे की तरफ से ग्वारी क्राॅसिंग चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन ग्वारी चौराहे से बाएं ओवरब्रिज चढ़कर या ग्वारी चौराहे से दाएं और दयाल पैराडाइज चौराहे से बाएं होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन



- हुसड़िया चौराहे की तरफ से आने वाले ऐसे वाहन जो ग्वारी होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क की ओर जाते हैं, वे ग्वारी चौराहे से बाएं ओवरब्रिज होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- लक्ष्मी मार्केट गोमतीनगर विस्तार की तरफ से आने वाले वाहन ग्वारी क्राॅसिंग चौराहे से बाएं जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर एक व दो से होते हुए जा सकेंगे।



- सीएमएस स्कूल विशालखंड गोमतीनगर की तरफ से ग्वारी क्राॅसिंग होते हुए लक्ष्मी मार्केट जाने वाले वाहन बदलाव के बाद दयाल पैराडाइज चौराहे से दाएं मुड़कर जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर एक और दो से होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed