{"_id":"679e82229189eabf5403637f","slug":"traffic-system-deteriorated-at-nadarganj-intersection-vehicles-crawled-out-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1059840-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नादरगंज तिराहे पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था, रेंगकर निकले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नादरगंज तिराहे पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था, रेंगकर निकले वाहन
Sun, 02 Feb 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
रेंग-रेंगकर निकलते वाहन।
सरोजनीनगर। क्षेत्र के नादरगंज तिराहे पर कानपुर एलिवेटेड रोड के लिए रखे जाने वाले गर्डर की वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। यहां जाम की स्थिति बनने से वाहन रेंग-रेंगकर निकले।
लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए नादरगंज तिराहे पर कई दिनों पहले पिलर खड़े किए गए थे। पिलर पर चार गर्डर रखने के लिए शाम चार बजे दो क्रेनों के जरिये काम शुरू किया गया। एक गर्डर रखने में करीब 45 मिनट लगा। आलमबाग की ओर से नादरगंज तिराहे होते हुए अमौसी की ओर और अमौसी फैक्ट्री एरिया से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों का रास्ता रोका गया। इससे तिराहे पर जाम जैसे हालात हो गए।