आज बदला रहेगा ट्रैफिक रूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवीं मोहर्रम पर 12 नवंबर को शिया समुदाय द्वारा बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े तक मेहंदी जुलूस निकाला जाएगा।
इसके मद्देनजर शाम छह बजे से जुलूस खत्म होने तक डायवर्जन रहेगा। यह जानकारी एसपी ट्रैफिक सभाराज ने दी है।
उन्होंने कहा कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए तय समय में इन रूटों से न गुजरें।
इधर से न जाएं
•सीतापुर रोड की ओर से आने वाले वाहन पक्का पुल नहीं जा सकेंगे।
•हरदोई रोड से आने वाले वाहन (रोडवेज बस छोड़कर) बालागंज चौराहा होकर चौक नहीं जा सकेंगे।
•कैसरबाग से आने वाला यातायात पक्का पुल व बड़ा इमामबाड़ा नहीं जा सकेगा।
•हुसैनाबाद से आने वाले वाहन चौक नहीं जा सकेंगे।
•पक्का पुल, बड़ा-छोटा इमामबाड़ा तक मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।