{"_id":"68551e1646b7dbb40703dd78","slug":"traffic-police-inspector-found-staggering-while-duty-inebriated-condition-suspended-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में लड़खड़ाता मिला दरोगा, निलंबित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में लड़खड़ाता मिला दरोगा, निलंबित किया गया
Fri, 20 Jun 2025 03:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 Jun 2025 03:02 PM IST
सार
लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस दरोगा ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिला। वीडियो वायरल होने पर अफसरों ने मेडिकल कराया। उसे निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
ड्यूटी पर नशे में मिला दरोगा निलंबित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हुसड़िया चौराहे के पास बृहस्पतिवार को एक ट्रैफिक पुलिस का दरोगा ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला। वह इधर उधर गिरता पड़ता रहा। अफसरों ने उसको तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मेडिकल कराया उसको निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रेसर बाइक-17 पर दरोगा धर्मेंद्र सिंह की तैनाती थी। उनका ड्यूटी क्षेत्र जयपुरिया, जीवन प्लाजा से हुसड़िया, ग्वारी, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक लगाई गई थी। बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह लड़खड़ाकर गिरते हुए नजर आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- कानपुर डीएम और सीएमओ विवाद: अखिलेश यादव बोले- सच सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की जाए
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Monsoon in UP: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, यहां पढ़ें मौसम का पूरा हाल
अफसरों के निर्देश पर पुलिस की एक टीम पहुंची। पता चला कि धर्मेंद्र शराब के नशे में धुत है। तुरंत उनका मेडिकल कराया गया। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि धर्मेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। एसीपी ट्रैफिक राधारमण सिंह को विभागीय जांच दी गई है।