{"_id":"68bb50cf2a99145a6f05abf8","slug":"traffic-on-the-new-kataiwala-bridge-has-been-blocked-for-a-year-lucknow-news-c-13-1-lko1110-1370260-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नए कटाईवाला पुल पर साल भर से अटका आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नए कटाईवाला पुल पर साल भर से अटका आवागमन
विज्ञापन
कटाईवाला पुल
लखनऊ। छावनी स्थित नए कटाई वाला पुल को बने लगभग एक साल हो गया, मगर इस पुल से आवागमन अटका है। इसकी वजह यातायात सुरक्षा के इंतजाम का न होना। लोक निर्माण विभाग ने रेलवे को साल भर पहले इस सिलसिले में पत्र लिखा था, जिस पर अमल नहीं हुआ।
यूं तो पुराने कटाई वाले पुल से सुल्तानपुर रोड व रायबरेली रोड के लोग आवाजाही जारी है। इस पुल के काफी पुराना व संकरा होने के कारण उसके समानांतर रेलवे ने नया पुल बनाया है। लोक निर्माण की टीम ने पिछले साल सितंबर में नए पुल का निरीक्षण कर उप मुख्य अभियंता को पत्र लिखा था। इसमें सुरक्षा की दृष्टि से नए तिराहे का निर्माण, दोनों तरफ मोड़ के संकेत आदि लगाने को कहा था, मगर कोई कवायद नहीं हुई। दोनों तरफ जोखिम भरे मोड़ होने के कारण वाहन संचालकों की सहूलियत के लिए यातायात संकेत जरूरी हैं।
दौड़ने लगे थे वाहन, रिमाइंडर पहुंचा तो आवागमन बंद
नए पुल पर सुरक्षा के इंतजाम किए बिना ही वाहन दौड़ने लगे थे। इसको देखकर लोक निर्माण विभाग ने दोबारा दो सितंबर को रिमाइंडर लिखकर सुरक्षा की दृष्टि से संकेत लगाने को कहा है। इस पत्र के रेलवे में पहुंचते ही नए पुल से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।