{"_id":"67d9dd2f54d0929fa0029e92","slug":"traffic-on-kanpur-highway-people-worried-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1120501-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कानपुर हाईवे पर जाम, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कानपुर हाईवे पर जाम, लोग रहे परेशान
विज्ञापन
सरोजनीनगर। कानपुर हाईवे पर नादरगंज में मंगलवार शाम भीषण जाम लगा रहा। कई घंटे लोग इसमें फंसे रहे। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के चलते आए दिन जाम लगता है। बीते दिनों डीएम ने रूट का निरीक्षण किया था तो निर्माण कंपनी की लापरवाही उजागर हुई थी। यहां निर्माण सामग्री बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे और सर्विस रोड पर पड़ी रहती है, जिससे जाम लगता है। वहीं, ट्रैफिक मार्शलों की तैनाती सिर्फ कागजों पर रहती है। वे मौके से नदारद रहते हैं।
मंगलवार शाम कानपुर की ओर से आने वाले वाहन गलत दिशा से भी निकलने लगे। इससे लखनऊ से कानपुर जाने वाले वाहनों का रास्ता बंद हो गया और जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी मशक्कत के बाद गलत दिशा से आने वाले वाहनों को निकलवा पाए। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। एडीसीपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर हाईवे पर पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति बनी थी, जिसे कुछ देर में सामान्य कर लिया गया।