फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic jam on Kanpur to Lucknow rout.

कानपुर-लखनऊ हाइवे पर 40 घंटे से जाम

Sat, 11 Apr 2015 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव/शुक्लागंज
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव/शुक्लागंज Updated Sat, 11 Apr 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Kanpur to Lucknow rout.

लखनऊ-कानपुर हाइवे पर 40 घंटे से जाम लगा है। एएसपी समेत सात थानों की फोर्स रास्ता खुलवाने की कोशिश में जुटी है, लेकिन उसके सारे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। शुक्रवार देर शाम तक वाहनों का काफिला रेंकते हुआ नजर आया।

विज्ञापन


एएसपी के मुताबिक कानपुर की ओर रामादेवी फ्लाईओवर निर्माण के चलते बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। जिस कारण जाम की समस्या बढ़ गई है।

लखनऊ-कानपुर हाइवे पर बुधवार को गदनखेड़ा के पास हाइवे के एक छोर पर सड़क की मरम्मत के चलते आवागमन रोक दिया गया। एक छोर से अधिक वाहनों के निकलने के चलते हाइवे पर गुरुवार सुबह से जाम लग गया।
विज्ञापन


इसके बाद से ही वाहनों के लगातार आने के कारण हाइवे के दोनों ओर बस, ट्रक व हजारों चौपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जिसे जिधर मौका मिला उधर से की निकलने की कोशिश

Traffic jam on Kanpur to Lucknow rout.

गुरुवार को पूरे दिन जाम रहने के बाद शुक्रवार को भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। दही चौकी, उन्नाव बाईपास, गदन खेड़ा बाईपास, गहिरा बाईपास सहित अन्य स्थानों पर भी लोग जाम से जूझते रहे।

शुक्रवार देर शाम तक वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। इस दौरान आसपास के गांवों से होकर निकलने वाले रास्ते पर भी वाहनों का काफिला नजर आया। जिसे जिधर मौका मिल रहा है, उधर से ही निकलने की कोशिश कर रहा है।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक शिवशंकर का कहना है कि राजमार्ग पर दो किलोमीटर की दूरी तक मरम्मत का कार्य किया जाना है।

बुधवार को काम शुरू करवाया गया था, लेकिन जाम लगने की वजह से शुक्रवार को काम नहीं हुआ। मार्ग पर वाहनों का लोड कम होेने पर काम शुरू करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed