फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion in samtamulak and gomti bairaj

समतामूलक व गोमती बैराज का बदला ट्रैफिक रूल, उधर जाने से पहले पढ़ें ये खबर

Sun, 07 Jan 2018 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Jan 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
traffic diversion in samtamulak and gomti bairaj
Demo Pic

हजरतगंज और समतामूलक चौराहे पर ट्रैफिक की दिशा मोड़कर नागरिकों को जाम व हादसों से निजात दिलाई जाएगी। यह फैसला शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में किया गया।

विज्ञापन


अब गोमती बैराज पर एकल दिशा मार्ग व्यवस्था रविवार से लागू की जाएगी। गंज में ट्रैफिक के बदलाव के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। हजरतगंज चौराहे पर यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन


समतामूलक चौराहे पर बदलाव की पहल राजधानी के एक जागरुक नागरिक ने अपने सुझाव में की, जिसे अधिकारियों ने भी बेहतर माना है। 

 एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि हजरतगंज और समतामूलक चौराहे पर अत्याधिक ट्रैफिक लोड है।

समतामूलक चौराहे पर सड़क काफी चौड़ी होने के बावजूद दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है और रात में तेज रफ्तार के चलते अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसी लिए यहां बदलाव किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस रास्ते से आएंगे और कौन से रास्ते से जाएंगे

  • अब गोमतीनगर-पॉलीटेक्निक की तरफ से आने वाला यातायात समतामूलक चौराहे से बालू अड्डा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। दरअसल, पॉलीटेक्निक या गोमतीनगर की तरफ से आने वाले वाहनों के समतामूलक चौराहा से गोमती बैराज व बंधा रोड पर जाने से बैकुंठ धाम, डालीबाग व 1090 चौराहे से गोमती बैराज के रास्ते फन मॉल की तरफ जाने वाली गाड़ियां जाम में फंस जाती थीं। 
  • गोमती बैराज पर वन-वे व्यवस्था लागू की जा रही है। अब गोमतीनगर-पॉलीटेक्निक की तरफ से आने वाला यातायात समतामूलक चौराहा से गोमती बैराज की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात समतामूलक से 1090 चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेगा। 
  • गोमती बैराज होकर फन मॉल या समतामूलक चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे, लेकिन बैराज पार करके बाएं बंधा रोड से जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। इसी तरह बंधा रोड से आने वाला यातायात गोमती बैराज पर नहीं जा सकेगा। 
  • लक्ष्मण मेला पार्क या डालीबाग के रास्ते 1090 चौराहे से लोहिया पथ पर जाने वाले यातायात को अब गोमती बैराज या समतामूलक चौराहा होकर जाना होगा। 

स्ट्रीट फॉर ऑल’ से सुधारेंगे ट्रैफिक 

डब्ल्यूआरआई और आरसीयूईएस के अधिकारियों की बैठक एलडीए वीसी की मौजूदगी में शनिवार को हुई। आरसीयूईएस के अपर निदेशक एके गुप्ता ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एक सड़क को ‘स्ट्रीट फॉर ऑल’ की तर्ज पर विकसित करने की योजना है।

कोशिश यह है कि सिर्फ सड़क ही चौड़ी न हो, जो सड़क विकसित हो, उसमें छोटे-बड़े वाहनों के लिए अलग लाइन, पैदल के  लिए अलग और प्रतिष्ठानों के लिए अलग से जगह हो, ताकि सब अपनी लेन में आसानी से चल सकें। पिकप भवन चौराहे से शहीद पथ तक और नए हाईकोर्ट भवन से शहीद पथ तक की सड़क को स्ट्रीट फॉर ऑल’ की तर्ज पर विकसित करने पर विचार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed