फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic diversion in place today due to Kanya Pujan and a feast at Janbhawan

Lucknow News: जनभवन में कन्या पूजन, भोज के कारण आज डायवर्जन

Fri, 16 Oct 2026 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Traffic diversion in place today due to Kanya Pujan and a feast at Janbhawan
लखनऊ। जनभवन परिसर में शनिवार सुबह 5100 कन्याओं का पूजन और भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कारण सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक यातायात में बदलाव रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक अर्पित विजयवर्गीय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


- बंदरियाबाग चौराहे से जनभवन, डीएसओ चौराहे और हजरतगंज की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन गोल्फ क्लब चौराहे या लालबत्ती चौराहे से एसएन ओवरब्रिज और कैंट होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन


- लालबत्ती चौराहे से प्रेरणा केंद्र तिराहे, एनेक्सी तिराहे और सिसेंडी तिराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। बंदरियाबाग चौराहे, गोल्फ क्लब चौराहे और एसएन ओवरब्रिज होते हुए कैंट की ओर वाहन जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हजरतगंज चौराहे से जनभवन, डीएसओ चौराहे और बंदरियाबाग चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। सिकंदरबाग चौराहे, यूपीटेक चौराहे, रॉयल होटल चौराहे और बर्लिंगटन चौराहे होकर वाहन जा सकेंगे।


- रॉयल होटल चौराहे से सिसेंडी तिराहे, डीएसओ चौराहे, एनेक्सी तिराहे, प्रेरणा केंद्र तिराहे और लालबत्ती चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन हजरतगंज चौराहे, सिकंदरबाग चौराहे और बर्लिंगटन चौराहे होकर गुजरेंगे।

- 1090 चौराहे से रोडवेज बसें गोल्फ क्लब और बंदरियाबाग चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगी। बसें बैकुंठ धाम तिराहे और चिरैयाझील तिराहे होकर जा सकेंगी।

- पार्क रोड चौराहे से डीएसओ चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन हजरतगंज और गोल्फ क्लब चौराहे होकर जा सकेंगे।

- अपरिहार्य कारणों से डीएसओ चौराहे से पार्क रोड चौराहे और पार्क रोड चौराहे से हजरतगंज चौराहे तक एकल मार्ग की व्यवस्था निलंबित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed