फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic diversion in Lucknow on Diwali.

लखनऊ: दिवाली पर बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर होगी नो एंट्री, खबर पढ़कर निकलें घर से

Mon, 28 Oct 2024 08:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Oct 2024 08:55 PM IST
सार

लखनऊ में जिन बाजारों के लिए मेट्रो की सुविधा उपलब्ध है, वहां जाने के लिए निजी साधनों का इस्तेमाल नहीं करने की ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है। 

विज्ञापन
Traffic diversion in Lucknow on Diwali.
बाजारों में लगी भारी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपोत्सव के मद्देनजर शहर के कई इलाकों में मंगलवार से शनिवार तक वाहनों के आवागमन के रास्तों में बदलाव रहेगा। जिन बाजारों के लिए मेट्रो की सुविधा उपलब्ध है, वहां जाने के लिए निजी साधनों का इस्तेमाल नहीं करने की ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है। यही नहीं व्यापारियों को इस दौरान माल उतारने व चढ़ाने का काम रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ही करने के निर्देश दिए गए हैं। बदलाव जरूरत के हिसाब से लागू रहेगा।

विज्ञापन


जानिए, कहां-कैसी रहेगी व्यवस्था
चौक क्षेत्र
हैदरगंज व सआदतगंज की ओर से आने वाले तीन पहिया वाहन नक्खास तिराहा से नादान महल रोड होकर यहियागंज, रकाबगंज पुल होकर अमीनाबाद की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन नक्खास तिराहे से सीधे मेडिकल क्राॅस, मेडिकल काॅलेज चौराहा, शाहमीना तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिवाली को लेकर डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों पर रहे पर्याप्त पुलिस बल, नुक्कड़ों पर हों एंटी रोमियो स्क्वायड
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामलला की पहली दिवाली: 84 कोस तक फैली दीपोत्सव की आभा, रोशन होंगे 200 से अधिक मठ-मंदिर


महानगर क्षेत्र
- पॉलीटेक्निक चौराहे से भूतनाथ मार्केट की तरफ जाने वाले वाहन भूतनाथ तिराहे से दाहिने मुड़कर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन भूतनाथ तिराहे से होते हुए लेखराज मार्केट चौराहे से दाहिने फिर दाहिने और आगे नीलगिरी चौराहे से दाहिने होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कलेवा चौराहे से गार्डेन बेकरी तिराहे से बाएं होते हुए वाहन भूतनाथ मार्केट नहीं जा सकेंगे। ये वाहन गार्डेन बेकरी के सामने से नीलगिरी चौराहे से बाएं और लेखराज मार्केट चौराहे से बाएं होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

गोमतीनगर क्षेत्र
- कैप्टन मनोज पांडेय चौराहे से बाएं पत्रकारपुरम की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दयाल पैराडाइज चौराहे से हुसड़िया चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- हुसड़िया चौराहे से पत्रकारपुरम चौराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन हुसड़िया चौराहे से सीधे दयाल पैराडाइज चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-नीलकंठ मोड़ आर्यन रेस्टोरेंट तक कोई वाहन बाजार में नहीं जा सकेंगे। इसी प्रकार आर्यन रेस्टोरेंट से नीलकंठ की तरफ भी कोई वाहन नहीं जा सकेगा।

हजरतगंज क्षेत्र
- चारबाग से आने वाले वाहन अटल चौक से बाएं मेफेयर तिराहा, अल्का तिराहा की तरफ जा सकेंगे, लेकिन कोई भी वाहन अटल चौक से डीएम आवास के बीच नहीं रुकेगा। ये नो-स्टॉप जोन रहेगा।
- लीला सिनेमा रोड से बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से बाएं अल्का तिराहा होते हुए हजरतगंज की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से दाएं डनलप तिराहे से सहारा मॉल की तरफ से होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- सप्रू मार्ग से डनलप तिराहे से बाएं बैंक ऑफ इंडिया होते हुए हजरतगंज व दाएं सहारा मॉल होते हुए शाहनजफ रोड होते हुए अपने गंतव्य को वाहन जा सकेंगे।
- सिकंदरबाग से शाहनजफ रोड होते हुए सहारागंज मोड़ से बाएं डनलप, बैंक ऑफ इंडिया होते हुए मेफेयर, हजरतगंज, सहारागंज मोड़ से सीधे चिरैयाझील होते हुए वाहन अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- परिवर्तन चौक से आने वाले वाहन केडी सिंह बाबू स्टेडियम मोड़ से चिरैयाझील, सिकंदरबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- परिवर्तन चौक से हजरतगंज बाजार के लिए आने वाले वाहन हिंदी संस्थान से बाएं मुड़कर सरोजिनी नायडू पार्क की भूमिगत पार्किंग में पार्क होंगे।
- लालबाग चौराहा व मेफेयर तिराहे से आने वाले वाहन लालबाग से वाल्मीकि तिराहे (हजरतगंज थाने के सामने से होकर) से बाएं मुड़कर केडी सिंह स्टेडियम से आगे जा सकेंगे।


ट्रैफिक पुलिस की अपील: वाहनों को बाजार से दूर खड़ा करें

अमौसी एयरपोर्ट, सिंगारनगर, आलमबाग, चारबाग, हजरतगंज, महानगर, लेखराज, भूतनाथ, मुंशीपुलिया बाजार के लिए मेट्रो रेल सेवा व अन्य स्थानों के लिए रेडियो टैक्सी, सार्वजनिक परिवहन साधन उपलब्ध हैं। अगर एक घंटे से अधिक बाजार में रहना है, तो निजी वाहन का इस्तेमाल करने से बचें। अपने वाहन बाजार से दूर खड़ा करें, जिससे यातायात व्यवस्था न प्रभावित हो।
- थोक विक्रेता व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह माल की लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य रात 11 से सुबह पांच बजे के बीच में ही करें।
जिन लोगों को हजरतगंज बाजार में खरीदारी करनी है, वे अपने वाहन लीला सिनेमा रोड से होते हुए मल्टीस्टोरी पार्किंग (पिछले गेट से जाकर) में पार्क कर सकेंगे। वाहन पार्किंग के बाद मोतीमहल की तरफ वाले गेट से निकलकर पैदल जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed