फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: DGP gave strict instructions regarding Diwali, there should be adequate police force during festivals, an

यूपी: दिवाली को लेकर डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों पर रहे पर्याप्त पुलिस बल और एंटी रोमियो स्क्वायड

Mon, 28 Oct 2024 08:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Oct 2024 08:00 PM IST
सार

UP DGP: दिवाली पर सजने वाले बाजारों में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। 


 

विज्ञापन
UP: DGP gave strict instructions regarding Diwali, there should be adequate police force during festivals, an
यूपी डीजीपी ने दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 डीजीपी प्रशांत कुमार ने त्योहारों के दौरान प्रमुख बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ एंटी रोमिया स्क्वायड तैनात करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मातहतों से कहा कि धनतेरस, दीपावली आदि पर सर्राफा तथा अन्य बाजारों में भीड़भाड़ होती है। लिहाजा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल के साथ सघन फुट पेट्रोलिंग की जाए। पूर्व में घटित घटनाओं के दृष्टिगत हॉटस्पाट चिन्हित कर गश्त कराई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लेकर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर विवाद को हल कराएं। जिलों में रिजर्व पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर क्यूआरटी के रूप में रखा जाए। विस्फोटक पदार्थ, पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस धारकों की सूची थानावार अपडेट कर ली जाए। विस्फोटक पदार्थों के निर्माण स्थलों की आकस्मिक चेकिंग एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ की जाए।
विज्ञापन


दीपोत्सव के दौरान हो एक्सेस कंट्रोल की व्यवस्था

उन्होंने कहा कि अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में एक्सेस कंट्रोल की व्यवस्था की जाए। सभी धर्मशालाओं, होटलों, ढाबों, सराय आदि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों की चेकिंग की जाए। सरयू नदी में पेट्रोलिंग के लिए मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) तैयार की जाए। दीपोत्सव के दौरान अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट व्यक्तियों के भ्रमण स्थल एवं समस्त कार्यक्रम स्थल की चेकिंग एएस चेक टीम एवं बीडीडीएस टीम द्वारा करा ली जाए। महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा मानक के अनुसार सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed