फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion in lucknow on chehallum.

चेहल्लुम पर बदला रहेगा पुराने लखनऊ का ट्रैफिक, देखें- कौन सा रूट रहेगा आसान

Thu, 09 Nov 2017 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Nov 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
traffic diversion in lucknow on chehallum.

चेहल्लुम के मौके पर शुक्रवार को पुराने लखनऊ का यातायात बदला रहेगा। इस दौरान निकलने वाला जुलूस नाजिम साहब के इमामबाड़ा से विक्टोरिया स्ट्रीट के रास्ते नक्खास, टुड़ियागंज, बाजार खाला, लाल माधव (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी के रास्ते करबला तालकटोरा तक जाएगा। एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से जुलूस समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

विज्ञापन


इधर न जाएं
- टूड़ियागंज तिराहा से ट्रैफिक नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जाएगा।
- कमला नेहरू क्रासिंग (मेडिकल क्रॉस) चौराहा से नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर यातायात बंद रहेगा।
- रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नहीं जायेगा।
- नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा।

- हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर यातायात बंद रहेगा।
- बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा।
- मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा।
- एवरेडी तिराहे से यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) की ओर नहीं जा सकेगा।

- रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) तिराहे से एवरेडी या विक्रम कॉटन मिल, करबला तालकटोरा नहीं जाएंगे।
- आलमबाग की ओर से लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, एवरेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा।
-  विक्रम काटन मिल तिराहे से करबला तालकटोरा या एवरेडी तिराहे की ओर यातायात नहीं सकेगा।
- ए-ब्लॉक राजाजीपुरम (यूनियन बैक) तिराहा से करबला तालकटोरा की ओर यातायात बंद रहेगा।

- भूसा मंडी तिराहा से एवरेडी तिराहा की ओर यातायात नही जा सकेगा।
- मवैया तिराहे से मवैया ओवरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेगा।

इधर से जाएं

traffic diversion in lucknow on chehallum.

- टुड़ियागंज से गिरधारी सिंह इण्टर कालेज व सआदतगंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कमला नेहरू क्रासिंग  से मेडिकल कालेज, चौक होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- रकाबगंज पुल से मेडिकल कालेज या नाका के रास्ते गंतव्य को जा सकेंगे।
- नक्खास तिराहा से रकाबगंज पुल होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
-हैदरगंज तिराहा से ऐशबाग होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

- बुलाकी अड्डातिराहा से टिकैतराय  तालाब के रास्ते राजाजीपुरम होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- मिलएरिया  तिराहा से राजाजीपुरम होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- एवरेडी तिराहा से भूसा मंडी, मवैया, आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जाया जा सकेगा।
- रणजीत सिंह  बिल्डिंग से भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर अपने गतंव्य को जा सकेंगे।

- लंगड़ा फाटक से सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जाया जा सकेगा।
- ए-ब्लॉक राजाजीपुरम से आलमनगर रोड होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- भूसा मंडी तिराहा  से ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जा सकेंगे।
- मवैया तिराहा से आलमबाग सूर्यनगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

महानगर-तेलीबाग में भी रहेगा डॉयवर्जन
पुराने शहर के अलावा महानगर व तेलीबाग में शुक्रवार दोपहर एक बजे से जुलूस खत्म होने तक डॉयवर्जन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों से न जाएं

traffic diversion in lucknow on chehallum.

हजरतगंज की तरफ  से रोडवेज/सिटी बसें व सामान्य ट्रैफिक सुशीला देवी स्मृतिका तिराहे से निशातगंज, गोल मार्केट की ओर नहीं जाएंगी।

- महानगर गोल मार्केट, पोस्ट ऑफिस चौराहे से बादशाहनगर की ओर सिटी बस या किसी प्रकार का ट्रैफिक नहीं जाएगा।  - सेंट्रल बैंक तिराहा से रोडवेज/सिटी बसें निशातगंज की ओर नहीं जा सकेंगी।
- निशातगंज पुल के नीचे चौराहे से सामान्य यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जा सकेगा।
- लेखराज मार्केट तिराहे से बादशाहनगर की ओर सामान्य यातायात बंद रहेगा।
- कुकरैल बंधा तिराहा से किसी प्रकार यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जा सकेगा।
- महानगर पोस्ट ऑफिस (कार्मल) चौराहे से बादशाहनगर की ओर यातायात बंद रहेगा।
- तेलीबाग पुल से रोडवेज/सिटी बसें व सामान्य यातायात तेलीबाग बाजार होकर नहीं जा सकेगा।  
- सुभानी खेड़ा चौराहा से तेलीबाग बाजार की तरफ  किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा।

इधर से जाएं
- फैजाबाद रोड से बादशाहनगर की ओर आने वाली रोडवेज व सिटी बस जीटीआई चौराहे से गोमतीनगर ओवरब्रिज के रास्ते डिगडिगा होकर जाएंगी।
- हजरतगंज से बंधा रोड, हनुमान सेतु के रास्ते आईटी से कपूरथला चौराहा या दाहिने यू-टर्न  लेकर  संकल्प वाटिका, समतामूलक, गोमतीनगर होकर जा सकेंगे।
- महानगर गोल मार्केट से 35वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय के सामने से होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- सेंट्रल बैंक तिराहा से रोडवेज/सिटी बसें छन्नीलाल चौराहा, वायरलेस चौराहे से जाएंगी।
- निशातगंज पुल के नीचे से गोल मार्केट या निशातगंज पुलिस चौकी होकर जाया जा सकेगा।

- लेखराज मार्केट तिराहा से नीलगिरि, जीटीआई से गोमतीनगर होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- कुकरैल बंधा तिराहा से दाहिनी पीएसी मुख्यालय के सामने से जा सकेंगे।
- महानगर पोस्ट ऑफिस चौराहा से पीएसी मुख्यालय या गोल मार्केट जाएंगे।
- तेलीबाग पुल से बंगला बाजार पुल होकर गंतव्य को जाया जा सकेगा।
- सुभानी खेड़ा चौराहा से दाहिने देवी खेड़ा रोड होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

प्रतिबंधित मार्ग पर जा सकेंगी एंबुलेंस
एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि जुलूस कार्यक्रम के दौरान किसी जनसामान्य की चिकित्सीय जरूरत के चलते  वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस ले जाने को ट्रैफिक पुलिस द्वारा छूट दी जाएगी। इसके अलावा फायरब्रिगेड व स्कूली वाहन भी प्रतिबंधित मार्ग से जा सकेंगे। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 0522-2483800 पर संपर्क किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed