फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic diversion in Lucknow on 21st Ramadan.

21वीं रमजान पर आज सुबह से बदलेगी पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था, न जाएं इन रास्तों पर

Mon, 27 May 2019 10:05 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 May 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversion in Lucknow on 21st Ramadan.
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

21वीं रमजान पर नजफ इमामबाड़ा से करबला तालकटोरा तक जुलूस के मद्देनजर सोमवार सुबह 4:30 बजे से पुराने शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि सआदतगंज क्षेत्र स्थित नजफ इमामबाड़ा से कल्लू होटल तिराहा, मंसूरनगर तिराहा, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, टुड़ियागंज तिराहे से दाहिने मुड़कर बाजारखाला थाना के सामने से हैदरगंज तिराहा, बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी तिराहा, रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) तिराहा, विक्रम कॉटन मिल तिराहे से दाहिने होते हुए कबरला तालकटोरा तक जुलूस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन


इधर न जाएं
- रोजा-ए-काजमैन (टापे वाली गली) तिराहा, नजफ  इमामबाड़ा, कल्लू होटल तिराहा, मंसूर नगर तिराहा से गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज होते हुए टूड़ियागंज की ओर यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन

- नक्खास तिराहे से सामान्य यातायात टुड़ियागंज तिराहा, बाजारखाला, हैदरगंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा।
- रकाबगंज पुल चौराहे से नक्खास की तरफ यातायात बंद रहेगा।
- टुड़ियागंज तिराहे से सामान्य यातायात गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूर नगर, कल्लू होटल तिराहा या बाजारखाला, हैदरगंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा।
- लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से टुड़ियागंज तिराहा, नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की तरफ यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

- बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहा की तरफ यातायात पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया या विक्रम कॉटन मिल तिराहा की तरफ यातायात बंद रहेग।
- भूसा मंडी तिराहा से कोई भी यातायात एवरेडी तिराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
- विक्रम कॉटन मिल तिराहे से एिवरेडी या करबला तालकटोरा की ओर यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।

- राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक तिराहे से करबला तालकटोरा की ओर यातायात बंद रहेगा।
- आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज ढाल तिराहे से विक्रम कॉटन मिल, एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा।
- मवैया तिराहे व मवैया ओवरब्रिज की ओर कोई यातायात से एवरेडी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।

इधर से जाएं

- रोजा-ए-काजमैन (टापे वाली गली) तिराहा, नजफ  इमामबाड़ा, कल्लू होटल तिराहा, मंसूर नगर तिराहा से आने वाला यातायात सआदतगंज थाना तिराहा से चौपटिया होकर गंतव्य को जा सकेगा।
- नक्खास तिराहा से बाएं रकाबगंज पुल या मेडिकल चौराहा (कमला नेहरू) होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- रकाबगंज पुल चौराहे से मेडिकल कॉलेज चौराहा या नाका चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- टुड़ियागंज तिराहे से सामान्य यातायात नक्खास तिराहा मेडिकल चौराहा (कमला नेहरू) या रकाबगंज पुल होकर गंतव्य को जा सकेगा।

- लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से सामान्य यातायात ऐशबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- बुलाकी अड्डा तिराहे से सामान्य यातायात टिकैतराय तालाब, राजाजीपुरम होकर गंतव्य को जा सकेगा।
- एवरेडी तिराहे से भूसा मंडी, मवैया, आलमबाग होकर जा सकेंगे।
- भूसा मंडी तिराहे से मवैया या ऐशबाग रोड होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

- विक्रम कॉटन मिल तिराहे से लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज, सूर्यनगर राजाजीपुरम होकर जा सकेंगे।
 - राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक तिराहे से आलमनगर रोड या सूर्यनगर, लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज होते हुए जा सकेंगे।
- आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात सूर्यनगर या आलमबाग होकर जा सकेगा।
- मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज से सामान्य यातायात आलमबाग या नाका होकर गंतव्य को जा सकेगा।

एंबुलेंस-स्कूल वाहन को छूट

जुलूस मार्ग पर सामान्य यातायात के लिए डायवर्जन मार्ग के अलावा किसी व्यक्ति की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन, आकस्मिक सेवा आदि को ट्रैफिक पुलिस/नागरिक पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर-0522 2481009, 9454405155, 1073 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed