{"_id":"65ba3688753f5e2455074815","slug":"traffic-diversion-in-lucknow-because-of-up-vidhansabha-session-2024-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: यूपी विधानसभा सत्र के चलते बदला रहेगा यातायात, हजरतगंज व आसपास के इलाके में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: यूपी विधानसभा सत्र के चलते बदला रहेगा यातायात, हजरतगंज व आसपास के इलाके में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
Wed, 31 Jan 2024 05:31 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 Jan 2024 05:31 PM IST
सार
यूपी विधानसभा सत्र के चलते हजरतगंज व आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। जानें, किन रास्तों पर मिलेगा कम ट्रैफिक?
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा का सत्र दो फरवरी को प्रस्तावित है। इसके चलते शुक्रवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। हजरतगंज व आसपास यातायात बदला रहेगा। इमरजेंसी में प्रतिबंधित मार्ग से एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन निकाले जाएंगे। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
- बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन, डीएसओ चौराहा, गंज चौराहा, जीपीओ मोड़ और विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगे। लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
- डीएसओ चौराहा से गंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेगे। पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेंगे।
- रॉयल होटल चौराहे से विधान भवन के सामने से गंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, चिरैयाझील या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की ओर से आने वाली बसें सिकंदरबाग चौराहा, गंज चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जाएंगी। ये बसें बैकुंठ धाम, 1090 चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगी।
- केकेसी तिराहे से चारबाग की ओर आने वाली बसें हुसैनगंज चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जाएंगी। ये लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जाएंगी।
- गोमतीनगर की ओर से आने वाली बसें सिकंदरबाग चौराहा, गंज चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए 1090 चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जा सकेंगी।
- सिकंदरबाग चौराहे से विधान भवन की ओर जाने वाला यातायात गंज चौराहा की ओर नहीं जाएगा। यह सिकंदरबाग चौराहे से राणा प्रताप मार्ग, बालू अड्डा, 1090 चौराहा या चिरैयाझील होकर जाएगा।
- परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहे से गंज चौराहा होकर विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगे। कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहा, राणा प्रताप मार्ग, 1090 चौराहा होकर गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगे।
- डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ नहीं आ-जा सकेंगे। गंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिग्टन चौराहा, कैंट होकर जाएंगे।