स्वतंत्रता दिवस पर दो दिन बदला रहेगा यातायात, शहर में इस तरह होगा रूट डायवर्जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गोलागंज से शहीद स्मारक तक मार्च पास्ट के पूर्वाभ्यास पर सोमवार दोपहर एक बजे से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इसी तरह विधानभवन पर फुलड्रेस रिहर्सल को लेकर मंगलवार सुबह 9 बजे से यातायात में फेरबदल किया जाएगा। एएसपी यातायात रविशंकर निम ने बताया कि स्वाधीनता दिवस पर बुधवार सुबह 7 बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
मार्च पास्ट पूर्वाभ्यास पर इधर न जाएं
- सिटी स्टेशन की तरफ से गोलागंज तिराहा से बलरामपुर ढाल/चारबत्ती चौराहा।
- रेजिडेंसी तिराहा (शहीद स्मारक) की ओर से बलरामपुर अस्पताल ढाल चौराहा से गोलागंज/कैसरबाग बस स्टैंड चौराहा।
- अमीनाबाद से गुईन रोड चौराहा से कैसरबाग बस स्टैंड चौराहा।
- टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से चकबस्त चौराहा होकर कैसरबाग बस स्टैंड।
- कैंट रोड, बीएन रोड, लाटूश रोड से कैसरबाग अशोक लाट से कैसरबाग बस स्टैंड।
- आईटी चौराहे से सुभाष/परिर्वतन चौक चौराहा से कैसरबाग के अशोक लॉट।
- कलेक्ट्रेट से टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा होकर सीडीआरआई तिराहा।
- चौक की तरफ से शहीद स्मारक तिराहा/सीडीआरआई तिराहा।
आज दोपहर इधर से जाएं
- सिटी स्टेशन की तरफ से एसएसपी कार्यालय व इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला के सामने से डालीगंज पुल होकर जाएं।
- रेजिडेंसी तिराहा (शहीद स्मारक) से बलरामपुर अस्पताल ढाल चौराहा से बाएं चकबस्त चौराहा।
- अमीनाबाद से गुईन रोड चौराहा से बाएं नजीराबाद व अमीनाबाद होकर जाएं।
- टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे से चकबस्त चौराहा, फिर बाएं हलूदा हाउस बारहदरी एवं दाएं बलरामपुर ढाल होकर जाएं।
- कैंट रोड व बीएन रोड से लाटूश रोड व नजीराबाद, नूर मंजिल, रॉयल होटल से जाएं।
- आईटी चौराहे से स्टेडियम तिराहा, वहां से चिरैया झील/हजरतगंज होकर जाएं।
- कलेक्ट्रेट से टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा होकर मकबरा रोड/कैसरबाग होकर जाएं।
- चौक से डालीगंज पुल, नक्षत्रशाला, एसएसपी कार्यालय के सामने से सिटी स्टेशन तिराहा या आईटी चौराहा होकर जाएं।
विधान भवन पर फुलड्रेस रिहर्सल पर इधर न जाएं
- विधान भवन पर झंडारोहण के समय विधानसभा मार्ग पर रायल होटल तथा हजरतगंज के बीच यातायात पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
- वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड से कटाई पुल, लालबत्ती, बंदरिया बाग से डीएसओ, हजरतगंज की ओर प्रतिबंध रहेगा।
इधर से जाएं
- कानपुर रोड, चारबाग से बडे़ वाहन केकेसी तिराहा से लोको चौराहा होते हुए जाएं।
-चारबाग से स्टेशन रोड गुरु गोविंद सिंह मार्ग (राणा प्रताप चौराहा) से छोटे वाहन बर्लिंग्टन चौराहा से बाएं मुड़कर कैसरबाग/सदर कैंट की जाएं।
- फैजाबाद रोड/निशातगंज होकर बड़े वाहन संकल्प वाटिका से बाएं बैकुंठ धाम, पीएनटी, गांधी सेतु, गोल्फ क्लब, बंदरिया बाग, लालबत्ती, कटाई पुल होकर जा सकेंगे।
- निशातगंज/पीएनटी की तरफ से आने वाले छोटे वाहन सिकंदरबाग से सहारागंज शाहनजफ तिराहा होकर जा सकेंगे।
- चिरैयाझील/शाहनजफ तिराहा से छोटे वाहन सिकंदरबाग से वाईएमसीए चौराहा/पीएनटी होकर जाएंगे।
- वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड से सभी वाहन गोल्फ क्लब चौराहे से गांधी सेतु होकर जा सकेंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में कार्यक्रम को लेकर यातायात परिवर्तन
स्वाधीनता दिवस पर बुधवार शाम चार बजे से राजभवन में कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
इधर न जाएं
- वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड से बंदरिया बाग चौराहा, वहां से राजभवन के सामने से हजरतगंज की तरफ न जाएं।
- हजरतगंज की ओर से डीएसओ चौराहा, वहां से राजभवन के सामने से बंदरिया बाग की तरफ।
इधर से जाएं
- वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड से गोल्फ क्लब चौराहा होकर जाएं।
- हजरतगंज की तरफ से डीएसओ चौराहा, वहां से पार्क रोड/सिसेंडी तिराहा होकर जाएं।
एंबुलेंस को रहेगी छूट
किसी की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस को छूट रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर- 0522 2483800 पर संपर्क किया जा सकता है।