{"_id":"68cc7574c9ec55070503f148","slug":"traders-stopped-the-digging-of-the-drain-lucknow-news-c-13-knp1050-1390505-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: व्यापारियों ने नाले की खोदाई रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: व्यापारियों ने नाले की खोदाई रुकवाई
Fri, 19 Sep 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
बंथरा बाजार में नाले की खोदाई का काम बंद कराते स्थानीय व्यापारी।
सरोजनीनगर। बंथरा बाजार में कानपुर एलिवेटेड रोड के निर्माण में लगी पीएनसी कंपनी की लापरवाही से व्यापारी परेशान हैं। बृहस्पतिवार को नाराज दुकानदारों ने नाले की खोदाई का काम बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि पहले बगल में ही खोदे गए नाले का अधूरा निर्माण पूरा किया जाए।
उनका कहना था कि कंपनी के कर्मचारी अधूरा काम करके छोड़ जाते हैं, जिससे दुकानदारों को परेशानी होती है। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आएगा, तब तक काम आगे नहीं बढ़ेगा। व्यापारियों का आरोप है कि इसके बगल ही करीब एक माह पहले नाला खोदा गया था, लेकिन आज तक उसका निर्माण पूरा नहीं कराया गया।
उनका कहना है कि पहले खोदे गए नाले का निर्माण पूरा कराया जाए, तभी आगे खोदाई की जाए। व्यापारियों का कहना था कि कई दुकानों के पीछे उनके घर भी हैं, जहां परिवार में छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं। अधूरे नाले से हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। फिलहाल शाम तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। निर्माण ठप पड़ा रहा।
इस मामले में पीएनसी कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी अंकुर जैन ने बताया कि व्यापारियों की समस्या का पता चला है। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनका कोई नुकसान नहीं होगा। जितना नाला खोदा गया है, उसके बनने के बाद ही आगे काम होगा।