{"_id":"69c056811ca788b2500bf0e4","slug":"traders-met-the-bjp-state-president-and-raised-their-problems-lucknow-news-c-13-lko1096-1656778-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर रखीं समस्याएं
विज्ञापन
व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर रखीं समस्याएं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से वीवीआईपी गेस्ट हाउस, डालीबाग में भेंटकर समस्याओं से अवगत कराया।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी व महामंत्री योगेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा व पुलिस-व्यापारी मित्रता को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं, लेकिन कई स्थानों पर पुलिस प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने फर्रुखाबाद में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि ज्ञापन देने के बाद कार्रवाई के बजाय व्यापारियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
इसके अलावा नगर निगम एवं नगर पालिकाओं की ओर से दुकानों में किराए की बढ़ोतरी तथा सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बिना उचित मुआवजा दुकानों को तोड़े जाने का मुद्दा भी उठाया। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।