फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traders angry due to breach of peace, expressed protest by closing shops

Lucknow News: शांतिभंग की कार्रवाई से व्यापारी खफा, दुकानें बंद कर जताया विरोध

Tue, 28 Feb 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Feb 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traders angry due to breach of peace, expressed protest by closing shops
रायबरेली में सोमवार को हरचंदपुर बाजार में व्यापारी की पिटाई के बाद लगा मजमा।
हरचंदपुर (रायबरेली)। कस्बे में रविवार को सब्जी विक्रेता की पिटाई के मामले में कार्रवाई न होने के विरोध में व्यापारियों में नाराजगी है। सोमवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद करके विरोध-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि व्यापारी पर जानलेवा हमले के बावजूद पुलिस शांतिभंग की कार्रवाई करके मामले को दबा रही है। तीन घंटे चले विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समझाबुझा कर मामला शांत कराया।हरचंदपुर कस्बा निवासी कल्लू लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटपाथ के किनारे सब्जी की दुकान है। रविवार को वह दुकान पर मोबाइल से धार्मिक गीत बजा रहा था। पड़ोस के कुछ दुकानदारों ने मना किया, इसी पर झगड़ा शुरू हो गया और कल्लू की पिटाई की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपी दुकानदार सरफराज अहमद, उसके भाई शहनवाज और शमीम के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई थी।
विज्ञापन

कस्बे के व्यापारी रजत, धर्मेंद्र, आनंद व योगेश समेत अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। सोमवार सुबह 11 बजे दुकानें बंद करके विरोध-प्रदर्शन किया। सभी ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थानेदार संजय कुमार ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। इस आश्वासन पर दोपहर बाद दुकानें खुली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed