{"_id":"68ab7a827486989da201079d","slug":"tractor-trolley-overturned-on-bike-milk-vendor-and-two-children-injured-lucknow-news-c-13-lko1070-1351430-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक पर पलटी, दूध विक्रेता व दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक पर पलटी, दूध विक्रेता व दो बच्चे घायल
Mon, 25 Aug 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
घायल अलीम।
लखनऊ। दुबग्गा इलाके में रविवार दोपहर तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार दूध विक्रेता व उनके दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।
दुबग्गा स्थित अंधे की चौकी अक्सा कॉलोनी निवासी दूध विक्रेता अलीम रविवार को बेटा अजहर व बेटी अशरा को साथ में लेकर दूध बेचने गए थे। लौटते वक्त मछली मंडी के पास हरदोई रोड पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर उनकी बाइक पर पलट गई। अलीम व दोनों बच्चे बाइक समेत ईंटों के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए पहुंचे और ट्रॉली को सीधा कर ईंटों के नीचे दबे अलीम व बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।
इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया कि हादसे के संबंध मेंं कोई तहरीर नहीं मिली है।
ऊबड़-खाबड़ सड़क बनी हादसे की वजह
दुबग्गा से आउटर रिंग रोड बाजनगर गांव तक हरदोई रोड सकरी है। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ कच्चा व ऊबड़-खाबड़ है। इस वजह से ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं कृषि कार्य के लिए बने ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग कॅमर्शियल कामों में हो रहा है, जिस पर पुलिस नकेल नहीं कस पा रही है।