फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tractor-trolley crushed old man

Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बुजुर्ग को रौंदा

Tue, 27 Feb 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 27 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley crushed old man
लखनऊ। मूल रूप से गोंडा निवासी मोहम्मद निहाल खान (65) मड़ियांव की अशोक विहार काॅलोनी फैजुल्लागंज में सपरिवार रहते थे। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे वह नमाज पढ़ने के लिए स्कूटी से जा रहे थे। जगलाल पेट्रोल पंप के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने निहाल को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरे तो ट्रैक्टर का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। इससे हेलमेट चकनाचूर हो गया और निहाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मड़ियांव पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में ले ली। ट्रैक्टर-ट्राॅली पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निहाल के परिवार में पत्नी कहकशां बानो, बेटे आमिर और आरिफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed