फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tractor overturned after colliding with truck, farmer died after being crushed

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, किसान की दबकर मौत

Fri, 25 Jul 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 25 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned after colliding with truck, farmer died after being crushed
रामप्रकाश की फाइल फोटो।
निगोहां। निगोहां कस्बा में बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किसान रतनापुर गांव निवासी रामप्रकाश (48) की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए और एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


रामप्रकाश के बेटे हिमांशु यादव के मुताबिक पिता किसानी के साथ ही पुरहिया गांव निवासी अरविंद दीक्षित का ट्रैक्टर चलाते थे। बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे वह ट्रैक्टर की वायरिंग ठीक करवाकर लौट रहे थे। कस्बा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय के सामने लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे मिक्सर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। रामप्रकाश छिटककर ट्रैक्टर से नीचे जा गिरे और दब गए। हादसे में पास में ही खड़े गैस एजेंसी कर्मचारी द्वारिका और राहगीर भगवानपुर निवासी उमराई भी घायल हो गए। एक कार भी ट्रैक्टर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने द्वारिका व उमराई को सीएचसी पहुंचाया। ट्रैक्टर के नीचे दबे रामप्रकाश को भी लोगों की मदद से बाहर निकलवाया गया और उन्हें भी सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामप्रकाश के परिवार में पत्नी गीता देवी, दो बेटे हिमांशु, दीपांशु और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने सीएचसी पर किया हंगामा
हादसे की सूचना पाकर रामप्रकाश के परिजन सीएचसी पहुंचे और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन लोगों को बताया कि ट्रक को निगोहां टोल प्लाजा के पास पीछा करके पकड़ लिया गया है। चालक व क्लीनर हिरासत में हैं। एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि रामप्रकाश के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

रामप्रकाश की फाइल फोटो।

रामप्रकाश की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed